{"_id":"65eb60596ece5f14f10bbfd4","slug":"illegal-dental-clinic-sealed-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112692-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवैध डेंटल क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवैध डेंटल क्लीनिक सील
Sat, 09 Mar 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
एक्स-रे क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। निजी अस्पतालों के पंजीकरण व चिकित्सकों की मौजूदगी को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में एसीएमओ डॉ. रंजीत सिंह मय दल बल के साथ शुक्रवार को कप्तानगंज पहुंचे। यहां उन्होंने एक डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया। जबकि एक पैथोलॉली व एक एक्स-रे सेंटर के खिलाफ नोटिस जारी किया।
एसीएमओ दोपहर बाद अचानक कप्तानगंज के पंडूलघाट स्थित आरओ डेंटल क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां डेंटल क्लीनिक अवैध रूप से संचालित होता पाया गया। यहां मिले कृष्ण कुमार से टीम ने पंजीकरण व अभिलेख मांगे। वह इसे दिखा पाने में अक्षम रहे। एसीएमओ ने अपनी टीम के अरुण शाही व अमरीक श्रीवास्तव के साथ डेंटल क्लीनिक को सील कर उन्हें नोटिस दिया है।
इसके बाद टीम ने कप्तानगंज में स्थित चौधरी एक्सरे सेंटर पर पहुंची। यहां सेंटर पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि चिकित्सक नहीं आए हैं। टीम ने संपूर्ण अभिलेखों सहित तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद टीम यहीं लाइफ लाइन पैथोलॉजी सेंटर पर पहुंच गई। यहां भी चिकित्सक नहीं मिले। इनसे भी तीन दिन में स्पष्टीकरण की नोटिस एसीएमओ डॉ. रंजीत सिंह ने दी है। एसीएमओ ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई लगातार चल रही है। ग्रामीण इलाकों में मौजूद सेंटरों की सघनता से जांच की जा रही है।