फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If there is fire at many places, we will have to wait for the fire brigade.

Basti News: कई जगह लगी आग तो दमकल का करना पड़ेगा इंतजार

Wed, 03 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
If there is fire at many places, we will have to wait for the fire brigade.
चार फायर टेंडर के जिम्मे पांच हजार गांवों की सुरक्षा
विज्ञापन


एक अप्रैल से ही शुरू हो गईं आग लगने की घटनाएं
तीन तहसील व एक मुख्यालय के फायर स्टेशन को फायर टेंडर की दरकार
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। तेज पछुवा हवा चलने से आग लगने की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं। सोमवार को एक साथ कई जगह आग लगी और दमकल की गाड़ियों को दिनभर दौड़ना पड़ा। गनीमत रही कि एक क्षेत्र में एक साथ कई जगह आग नहीं लगी। वरना फायर ब्रिगेड की गाड़ी के लिए इंतजार करना पड़ गया होता। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यालय और तीन तहसीलों को मिलाकर कुल चार फायर टेंडर ही अग्निशमन विभाग के पास उपलब्ध है। इनके जिम्मे जिले के 7309 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के दायरे में चार तहसील, 14 ब्लॉक के 1245 ग्राम पंचायतों में रहने वाली करीब 35 लाख आबादी की सुरक्षा का जिम्मा है।
पिछले वर्षों में ऐसा कई बार पाया गया कि आग बुझाने के लिए समय से दमकल की टीम इसलिए नहीं पहुंच पाईं, क्योंकि पूरा संसाधन दूसरी घटनाओं को कवर करने में व्यस्त था। इतना ही नहीं, चार तहसील, 14 ब्लॉक के 1245 ग्राम पंचायतों के करीब पांच हजार गांव-मजरों तक पहुंचने के लिए सड़क के अलावा कई अन्य समस्याएं विभाग को झेलनी पड़ती है। इसमें पानी की सहज उपलब्धता भी है।
विज्ञापन

शहर की कई गलियां ऐसी हैं, जहां दमकल की गाड़ी पहुंचना मुश्किल है। आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिले में चार अग्निशमन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें जिला मुख्यालय के अलावा तीन तहसीलों भानपुर, हर्रैया, रुधौली में एक-एक केंद्र खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्र नाथ ने बताया कि गाड़ियों की जितनी जरूरत है, उतनी नहीं हैं। हाल में ही शासन स्तर से एक नया फायर टेंडर भेजा गया है, लेकिन अब भी कुछ और गाड़ियों की आवश्यकता है। तीन तहसील और एक मुख्यालय को मिलाकर चार गाड़ियां उपलब्ध हैं। ऐसे में एक साथ दो-तीन जगह आग लग जाए तो उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।

...

मानक का 10 फीसदी भी नहीं है संसाधन

आग के बढ़ते जोखिम को देखते हुए वर्ष 2007 में तत्कालीन प्रमुख सचिव जेएन चेंबर ने नए मानक तय करते हुए शासनादेश जारी किया था। इसमें 50 हजार आबादी पर एक फायर यूनिट तय की गई थी। शहरी क्षेत्र में पांच किमी पर एक यूनिट को अनिवार्य किया गया था, ताकि आग लगने पर निर्धारित पांच मिनट के भीतर दमकल की गाड़ी पहुंच सके, लेकिन आग से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाली रिपोर्ट धूल फांक रही है। इसे लागू करने की पहल अब तक नहीं की जा सकी।

-----------

जिले पर एक नजर

- तहसीलें - चार

- विकास क्षेत्र- 14

- क्षेत्रफल - 7309 वर्ग किमी

- कुल आबादी - 35 लाख

- थाना - 16

- फायर स्टेशन 4 (हर्रैया, रुधौली, कलवारी, मुंडेरवा)
...

खुद रहें सतर्क, ताकि हो सके सुरक्षा

- हवा का रुख देखकर आग जलाएं।

- बच्चों को माचिस आदि न खेलने दें।

- चूल्हे की राख पूरी तरह से बुझाए बिना न फेंकें।

- शादी समारोह में चूल्हा ऐसी जगह जलवाएं जहां हवा न हो।

- घर, दुकान, संस्थान आदि में उपकरण लगवाएं।

- ज्वलनशील वस्तुओं के पास बालू की बाल्टी रखें

- जलती बीड़ी-सिगरेट कहीं न फेकें।

- घटना होने पर तुरंत फायर सर्विस की मदद लें।

...

जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर

पुलिस कार्यालय 05542-246309, 05542-246904

9454418368, 9454400261, 9454401036
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed