फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If the transformer blows in summer

Basti News: गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर फुंके तो अभियंता होंगे जिम्मेदार

Mon, 29 Jan 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
If the transformer blows in summer
फरवरी में अभियान चलाकर विद्युत संसाधनों के अनुरक्षण का होगा कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि गर्मी में लापरवाही के कारण ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त नहीं होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक अनुरक्षण कार्य पहले ही निपटा लिए जाएं। ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर संबंधित अभियंता जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने कहा है कि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आरडीएसएस व बिजनेस प्लान के तहत ओवर लोड ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि करा दी जाए। इसके बाद कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए। पिछले गर्मी सत्र में जिले में छोटे-बड़े मिलाकर एक हजार से अधिक ट्रांसफाॅर्मर खराब हुए थे। शहर में दो बड़े ट्रांसफाॅर्मर खराब होने पर अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई को कार्रवाई झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार गाेयल ने निर्देश दिए हैं कि 100 केवीए से ऊपर के ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने पर भी संबंधित कर्मी की जिम्मेदारी तय करें। ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत कराने का खर्च उसके वेतन से आहरित करें। गर्मी में विद्युत आपूर्ति किन-किन कारणों से बाधित होती है, इस पर विचार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता एसके सरोज ने बताया कि फरवरी में विद्युत उपकेंद्रों व लाइनों के अनुरक्षण के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed