फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If he did not get five lakhs, he broke the marriage.

Basti News: दहेज में पांच लाख नहीं मिले तो तोड़ दी शादी

Sat, 24 Feb 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
If he did not get five lakhs, he broke the marriage.
मुंडेरवा पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी कबरा गांव में युवक से तय हुई। दोनों पक्ष की सहमति से सगाई भी हो गई। आरोप है कि रस्म पूरी होने के दो दिन बाद लड़के की मां ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर दी। इसे लड़की पक्ष ने देने में असमर्थता जताई तो शादी तोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा क्षेत्र के कबरा गांव निवासी अमन की शादी क्षेत्र के एक गांव में तय हुई। दोनों पक्षों की सहमति के बाद एक मैरिज हॉल में सगाई की रस्म पूरी की गई। इसके दो दिन बाद ही लड़के की मां ने दहेज में पांच लाख रुपये देने का संदेश भेजा। लड़की पक्ष ने इतना दहेज देने से मना कर दिया। शादी टूटने के बाद जब लड़की पक्ष के लोगों ने सगाई रस्म में दिए गए उपहार वापस मांगे तो लड़के पक्ष ने कुछ भी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में सगे-संबंधियों ने पंचायत की। तय हुआ कि लड़का पक्ष की ओर से 53 हजार रुपये वापस किए जाएंगे। अंगूठी की अदला-बदली की जाएगी। मगर, तय तिथि तक लड़के पक्ष ने कोई सामान नहीं दिया। इस मामले में लड़की पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमलता देवी, अमन वर्मा व विनोद उर्फ अनिल कुमार वर्मा पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed