फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If e-KYC is not done by June 30, the installment will be stopped.

Basti News: 30 जून तक ई-केवाईसी नहीं तो रुक जाएगी किस्त

Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
If e-KYC is not done by June 30, the installment will be stopped.
नगर बाजार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ उठा रहे किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने सभी जनपदों के उप कृषि निदेशकों को पत्र भेजकर वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जारी निर्देशों में कहा गया है कि योजना को पारदर्शी बनाने, डाटा लीक रोकने और केवल वास्तविक और जीवित लाभार्थियों को ही लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत प्रत्येक पंजीकृत किसान को अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। ई-केवाईसी के लिए दो विकल्प निर्धारित किए गए हैं। किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान मोबाइल ऐप या ग्राम नोडल अधिकारी (वीएनओ) व फील्ड कर्मचारियों की सहायता से फेशियल ई-केवाईसी भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

कृषि निदेशालय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी पात्र किसानों की ई-केवाईसी 30 जून से पूर्व हर हाल में पूर्ण कराई जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई किसान निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो उसे अपात्र माना जा सकता है और उसकी आगामी किस्तों का भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर इस कार्य को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों तक ही पहुंच सके। जिला कृषि अधिकारी बहादुर राम ने बताया कि निदेशालय के आदेशों के तहत केवाईसी होने के बाद ही सम्मान निधि खाते में जा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed