{"_id":"65a6e170e933af1d8a09b2e4","slug":"if-cattle-are-found-roaming-in-the-open-notice-will-be-sent-to-the-owners-basti-news-c-207-1-bst1001-10173-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खुले में घूमते हुए मवेशी मिले तो मालिकों को जाएगी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खुले में घूमते हुए मवेशी मिले तो मालिकों को जाएगी नोटिस
Wed, 17 Jan 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। होटल, ढाबा, सब्जी मंडी या सब्जी की दुकानों के आसपास खुले में घूमते यदि मवेशी पाए गए तो अब उनके मालिकों को नोटिस जारी की जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया है।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विशेष गो-संरक्षण अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि खुले में खाने का सामान फेंकने से जानवर वहां पर एकत्र होते हैं। इसके लिए सभी होटल, ढाबा, सब्जी की दुकान वालों को चेतावनी दी जाए। उनके विरुद्ध भी नोटिस जारी करके जुर्माना लगाया जाए। सुधार न होने पर एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा गो शालाओं के सभी नोडल अधिकारी प्रत्येक पखवाड़े में निरीक्षण करें। यह रिपोर्ट पशुपालन विभाग को वह उपलब्ध भी कराएं।
पशुपालन विभाग से कहा कि शास्त्री चौक से रोडवेज तक तथा फौब्वारा चौराहा से मालवीय रोड होते हुए स्टेशन रोड की तरफ अभी भी जानवर पाए जा रहे हैं। विशेष अभियान चलाकर इन्हें गो शालाओं में संरक्षित कराया जाए। गो पालको को आगाह करें कि वे अपने जानवर खुले में ना छोड़े। यदि नहीं मानते हैं तो उनसे जुर्माना वसूल करें। संरक्षित सभी पशुओं का टैगिंग भी सुनिश्चित कराएं। क्षमता के अनुसार गोशाला में पशु रखे जाए। उनके लिए चारा, भूसा की व्यवस्था के अलावा ठंड से बचाव के उपाय भी किए जाए। बताया गया कहीं-कहीं गो सेवकों का दो माह से भुगतान नहीं हुआ है। इसके लिए डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि पिछले माह में नगर पालिका क्षेत्र से 200 पशुओं को पकड़कर संरक्षित किया गया है। समूचे नगर क्षेत्र में 619 तथा ग्रामीण क्षेत्र से 1,943 मिलाकर कुल 2,562 गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं। वर्तमान में जिले के सभी गोशालाओं में 16,311 गोवंश संरक्षित हैं। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, पीडी राजेश झा आदि मौजूद रहे।