फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Identification of the dead woman in the accident on the forelane

Basti News: फोरलेन पर हादसे में मृत महिला की हुई शिनाख्त

Wed, 24 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Identification of the dead woman in the accident on the forelane
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम फ्लाई ओवर के निकट वाहन की चपेट में आकर मृत महिला की दूसरे दिन मंगलवार को शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान सावित्री देवी (64) पत्नी स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा निवासी सिसौनी थाना दुबौलिया के रूप में की गई है। मृतका के भतीजे अंकित मिश्रा ने बताया कि 18 मई को घर से गायब हुई थीं। काफी खोजबीन करने पर नहीं मिलीं। ग्राम प्रधान के जरिये परिवार के लोगों को दुर्घटना की सूचना मिली थी।वह कैसे वहां से फोरलेन पर पहुंची,इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार रात साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्षत-विक्षत शव के टुकड़ों को एकत्र कर कब्जे में लिया। रात होने के कारण महिला के शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गये थे। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed