फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   I wish you had agreed to what your family members said.

काश: मान गए होते परिवार वालों की बात

Mon, 13 May 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
I wish you had agreed to what your family members said.
दुबौलिया के मौजपुर में सरयू नदी में नहाने गए बच्चों के डूबने की घटना पर जायजा लेने पहुंचे एसपी 
लगातार दो दिन से मोजपुर घाट पर नहाने जा रहे थे बच्चे
विज्ञापन

लापता दोनों बच्चों को ढूंढने के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ
दुबौलिया मोजपुर घाट पर चार बच्चे हुए हैं लापता, दो के शव मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। परिवार वालों की रोक-टोक को हवा में उड़ाने वाले बच्चों के लिए डूबने की घटना एक सबक के जैसी है। घर वालों के मना करने के बावजूद नदी में नहाने जाना उन सभी के लिए काल साबित हुआ। लापता बच्चों के परिवार के लोग घाट के किनारे पछता रहे थे कि काश : बच्चे उनकी बात मान गए होते। उन्हें ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
मोजपुर घाट पर बच्चों के डूबने की जानकारी होने पर आसपास गांवों के ही नहीं, बल्कि दूरदराज के लोगों का हुजूम पहुंच गया। हालांकि, गोताखोरों के अलावा किसी अन्य के लिए मदद करने की कोई गुंजाइश नहीं थी। गोताखोरों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही लोग ईश्वर से लापता हुई युवती समेत सभी बच्चों के सही सलामत निकल आने की प्रार्थना करते रहे। दो किशोरियों का शव मिलने के बाद परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। जिनके परिवार के बच्चे लापता थे वे शव देखकर व्याकुल हो उठे। उनकी बेबसी देखकर हर किसी का कलेजा मानो को मुंह को आ गया।
विज्ञापन

लोग बताते हैं कि बच्चे लगातार दो दिनों से मोजपुर घाट पर नहाने जा रहे थे। रविवार को उनके घर वालों ने वहां न जाने की हिदायत दी थी, लेकिन मानो उनकी मौत खींचकर आज भी घाट तक ले गई। घटना स्थल पर एसडीएम विनोद पांडेय, तहसीलदार अनुराग सिंह राजस्व टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने बरामद हुए पार्वती व काजल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय विधायक कवींद्र चौधरी अतुल, भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय, सांसद के प्रतिनिधि सुनील सिंह आदि भी सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल के साथ नहाने गए उसके नौ साल के छोटे भाई करन ने बताया कि हम लोग करीब नौ-दस बच्चों के साथ नहाने गए थे। कई बार काजल से कहा कि दीदी निकल आओ, लेकिन वह नहीं मानी। जब डूबने लगी तो हमने हाथ पकड कर खींचना चाहा। तब तक हाथ छूट गया और दीदी व सभी लोग डूब गए। इतना कहने के बाद बहन का शव पकड़ कर करन रोने लगा।
...
लोग पहुंचे तो पानी में थे सभी बच्चे
स्थानीय लोग बताते हैं कि बच्चों के चिल्लाने पर वे लोग पहुंचे तो पांच बच्चे पानी में ही थे। पहुंचते ही पहले उन्हें पानी से निकाला गया। तब उन सबने बताया कि चार बच्चे पानी में लापता हो चुके हैं। इतने में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोग नाव से खोजबीन में जुट गए। स्थानीय गोताखोर लक्कड़ व श्याम सुंदर ने दो शव पानी से निकाला। देर शाम तक शालिनी व सोहन का पता नहीं चल सका है।

...
11 महीने पहले हो चुकी है ऐसी घटना
दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी के मोजपुर गांव के पास पिछले साल 12 जून को भी इसी तरह की घटना हुई थी। स्नान करने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे थे। बंधे के ठोकर पर कार्य कर रहे मजदूरों ने नदी में कूदकर दो लोगों को बचा लिया था। मगर, दुबौलिया क्षेत्र के अंतर्गत पारा गांव निवासी संदीप सिंह उर्फ रानू (27) पुत्र राम धारी सिंह का बाद में शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed