फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Husband and wife committed suicide in a closed room

बंद कमरे में पति-पत्नी ने की खुदकुशी

Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife committed suicide in a closed room
पति-पत्नी की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
बंद कमरे में पति-पत्नी ने की खुदकुशी
विज्ञापन

पति का पंखे से लटका तो पत्नी का फर्श पर पड़ा था शव
बभनान के जमुनहां पीएचसी में एएनएम थीं वंदना सिंह
बभनान (बस्ती)। स्थानीय नगर पंचायत से सटे गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के मकोईया गांव में पति-पत्नी ने बंद कमरे में खुदकुशी कर ली। पति का शव पंखे से लटका था। फर्श पर पड़ी पत्नी के शव के पास मच्छर भगाने में काम आने वाले लिक्विड की एक खाली शीशी पड़ी थी। पुलिस ने बेडरूम से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें स्वेच्छा से खुदकुशी करने की बात लिखी गई है। इस पर दोनों के हस्ताक्षर हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक मकोईया गांव निवासी संजीव सिंह उर्फ मंटू (42) व पत्नी वंदना सिंह के बीच मंगलवार को किसी बात पर कहासुनी हुई थी। बाद में दिन में ही दोनों अपने मकान के प्रथम तल पर बेडरूम में चले गए। देर रात तक जब नीचे नहीं आए तो परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका होने लगी। घर पर मौजूद 82 वर्षीय बाबा चंद्रभान सिंह छत पर गए। आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने गांव के कुछ लोगों को बुलाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दंग रह गए। संजीव का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका था। वंदना का शव फर्श पर पड़ा था। वंदना बभनान के जमुनहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर एएनएम के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव की माता बलरामपुर जिले के पचपेड़वा में नौकरी करती हैं। घटना के समय संजीव के पिता इलाज कराने लखनऊ गए थे। दंपती के एक पुत्र व पुत्री हैं। दोनों बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। खोड़ारे के थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed