{"_id":"635ac1b1ce01e75d825b5a6b","slug":"husband-and-mother-in-law-arrested-in-pinky-murder-case-basti-news-gkp455326149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकी हत्याकांड में पति व सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंकी हत्याकांड में पति व सास गिरफ्तार
विज्ञापन
पिंकी हत्याकांड में पति व सास गिरफ्तार
परशुरामपुर (बस्ती)। स्थानीय थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर में पिंकी हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति जितेंद्र और उसकी सास दीपावली को घर के पास से बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। कमरे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखकर माना जा रहा है कि चाकू मारकर हत्या की गई है। हालांकि, मृतका के पिता हरिश्चंद्र मौर्य ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
परशुरामपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर में 25 वर्षीय पिंकी को सोमवार रात घर के अंदर खून से लथपथ पाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल अयोध्या ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद पिंकी के पिता हरिश्चंद्र मौर्या, निवासी लालबाग, थाना नगर, अयोध्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी चार वर्ष पूर्व जितेंद्र मौर्य उर्फ करिया के साथ की थी। दोनों की दो वर्ष की एक बेटी है। उन लोगों ने दहेज कम लाने की वजह से उसकी बेटी को मार डाला।
बताया जा रहा है कि प्लंबर का काम करने वाला जितेंद्र अपनी पत्नी पिंकी के साथ अयोध्या में किराए का कमरा लेकर रहता था। दीपावली के दिन त्योहार मनाने वे लोग घर आए थे। बताया जा रहा है कि जितेंद्र की मां रात नौ बजे के करीब बहू को खाना खाने के लिए बुलाने उसके कमरे में गई तो उसे खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कस्बे में चर्चा है कि जितेंद्र दीवाली के दिन जुआ में रुपये हार गया था। उसके बाद वह अपनी पत्नी से रुपये मांगने गया था। उस पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि, एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने जुआ की बात को सिरे से खारिज की है। मगर उनका कहना है कि मौके पर ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद के बाद घटना हुई। मृतका के देवर और ससुुर की तलाश जारी है।