{"_id":"65da33adc3095e8e270fcf22","slug":"hundreds-of-chickens-burnt-in-poultry-farm-fire-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111948-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पोल्ट्री फार्म में आग लगने से सैकड़ों मुर्गियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पोल्ट्री फार्म में आग लगने से सैकड़ों मुर्गियां जलीं
Sat, 24 Feb 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के पगार में मुर्गी फॉर्म में लगी आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे सैकड़ों मुर्गियां जल गईं। आग लगने से मुर्गियों के दाना सहित दो मोबाइल फोन सहित कीमती सामान भी जल गए।
जानकारी के अनुसार, पगार निवासी महेश कुमार का गांव के बाग की तरफ पोल्ट्री फार्म है। शनिवार दोपहर दो बजे अचानक पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पा रहा है। पोल्ट्री फार्म में बिजली की आपूर्ति नहीं थी। महेश की पत्नी माया देवी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।