फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   HT wire broke and fell, sugarcane crop burnt

Basti News: एचटी तार टूट कर गिरा, गन्ने की फसल जली

Wed, 25 Feb 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
HT wire broke and fell, sugarcane crop burnt
वाल्टरगंज। बिजली निगम की लापरवाही किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनने लगी है। कटहापुर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से सोमवार की रात गन्ने की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

गांव के कृष्णा चौधरी, अमन चौधरी, प्रेमचंद मौर्या, मोनू चौधरी आदि ग्रामीणों का आरोप है कि गाऊखोर बिजली उपकेंद्र के तहत आने वाले कटहापुड गांव में तार बेहद पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कई जगह पर हाईटेंशन लाइन जमीन से मात्र पांच फिट की दूरी पर लटक रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात हुए हादसे के बाद बिजली निगम ने आनन-फानन में तार तो जोड़ दिया, लेकिन किसान ओम प्रकाश चौधरी की खेत में खड़ी गन्ना की फसल जलकर राख हो गई। इस संबंध में एसडीओ सुनील कुमार यादव का कहना है कि विद्युत कर्मियों को मौके पर भेजकर ढीले तारों को कसने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed