फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Howrah-Kathgodam Express brakes jammed, driver stops train after seeing smoke

Basti News: हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस का जाम हुआ ब्रेक, धुआं देख चालक ने रोकी ट्रेन

Sat, 29 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Howrah-Kathgodam Express brakes jammed, driver stops train after seeing smoke
हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस का ब्रेक जाम होने से गोविंद नगर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। ब्रेक को देखा ट - फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
बस्ती/गौर। गोरखपुर की तरफ जा रही हावड़ा-काठगोदाम डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को टिनिच रेलवे स्टेशन से आगे जा रही थी, तभी उसका ब्रेक जाम हो गया और धुआं निकलने लगा। धुआं देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन करीब 11 मिनट गोविंद नगर स्टेशन पर खड़ी रही। चालक ने ब्रेक को ढीला किया, इसके बाद ट्रेन बस्ती स्टेशन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हावड़ा-काठगोदाम डाउन एक्सप्रेस ट्रेन टिनिच रेलवे स्टेशन से गुजर रही। इस दौरान उसका एक ब्रेक जाम हो गया और धुआं निकलने लगा। पहिये से धुआं निकलते देख चालक ने दोपहर 12:33 बजे गोविंद नगर स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। इसके बाद चालक ने ब्रेक को सही किया और 12:33 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। कोच में बैठे यात्री भी ब्रेक के पास से धुआं निकलता देख कुछ देर के लिए सहम गए।
विज्ञापन

ट्रेन के रवाना होने के कुछ देर बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक गोविंदनगर रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया था। इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर करीब 11 मिनट तक खड़ी रही। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में कभी-कभार ब्रेक जाम होने की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed