फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   hotspot in basti

हॉट स्पॉट के आसपास के इलाके भी सील...

Sat, 25 Apr 2020 08:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
hotspot in basti
बस्ती के हॉटस्पॉट तुरकहिया में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : BASTI
हॉट स्पॉट के आसपास के इलाके भी सील
विज्ञापन

छूट से प्रशासन का इंकार, जारी रहेगा लॉकडाउन
गांधीनगर के सभी गली-मोहल्लों में बढ़ी चौकसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रशासन ने हॉट स्पॉट से सटे गांधीनगर मुख्य बाजार सहित आसपास के गली-मोहल्लों को भी सील कर दिया गया है। इन स्थानों पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी जा रही है।
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। बावजूद इसके प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को प्रशासन ने गांधीनगर के उन इलाकों को भी सील कर दिया, जहां अब तक आमदरफ्त था। गांधीनगर में स्थित एसबीआई की प्रधान शाखा भी बंद करा दी गई है। इसके अलावा त्रिपाठी गली, बाटा गली, बभनगांवा, टाउन क्लब, माली टोला, दरियाखां, मुख्य मार्ग गांधीनगर को सील करते हुए यहां बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियरों पर हॉट स्पॉट का स्लोगन भी पुलिस ने चस्पा किया है। यहां आने-जाने की इजाजत किसी को नहीं है। प्रशासन ने शहर से लेकर गांव तक लॉकडाउन का पालन करने के लिए सभी से अपील की है। निर्देश दिए कि यदि कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। शहरी क्षेत्र के प्रवेशद्वार को भी प्रशासन ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि फिलहाल जिले को लॉकडाउन से मुक्त नहीं रखा जाएगा। कोई भी दुकान खोलने की किसी को अनुमति नहीं है। जरूरत की दुकानों को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक खोला जाएगा। इस दौरान जरूरतमंद ही कहीं आ-जा सकेंगे। डीएम ने कहा कि कोरोना से 23 पॉजिटिव में से पांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा जा चुका है। जबकि एक की मौत हो गई है। जिले में केवल 17 एक्टिव केस हैं। इनका उपचार मुंडेरवा स्थित लेबल वन के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed