फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hopes the full shout

आशाओं ने भरी हुंकार

Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hopes the full shout
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
आशा कार्यकर्ताओं ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। बाद में राज्यपाल और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बानकी मून को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

आशाओं ने अपने नेता दुर्गेश नंदिनी की अगुवाई में शुक्रवार को मांगों के समर्थन में डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर हक के लिए हुंकार भरी। धरना में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आशा बहुओं की मांग जायज है। इसे वह यूएनओ के महासचिव तक अवश्य पहुंचाएंगे। राष्ट्रीय आशा संघ की अध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी पांडेय ने कहा कि 2007 से आशा बहुओं के लिए आने वाले धन को दूसरे मद में खर्च किया जा रहा है। इसे वसूल कर आशा बहुओं के खाते में भेजना होगा। अन्यथा की स्थिति में संगठन बड़े आंदोलन के लिए विवश होगा। प्रदेश अध्यक्ष रीता गोस्वामी ने कहा कि किसी को जेल भेजने या किसी का वेतन रोकने से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्हें उनके मद की धनराशि मिलनी चाहिए। संजू चौधरी ने कहा कि माह भीतर उनके खातों में धनराशि नहीं पहुंची तो कमिश्नर के कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर विमला दूबे, गायत्री यादव, अनीता, रीता, पूनम, सुशीला, इंद्रावती, पुष्पा शुक्ला, सोनी देवी, इंद्रावती देवी, सुनीता, अंबेश्वरी, सहुला देवी, प्रीती, सुमन, शांती देवी, शीला, अराधना, शशि यादव सहित बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed