फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Honored the meritorious of the board examination

Basti News: बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 30 Apr 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Honored the meritorious of the board examination
भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज नगर बाजार में मेधावियो को किया गया सम्मानित।
नगर बाजार। क्षेत्र के भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक रामजी कसौधन ने पुरस्कार वितरित किया। कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। जीवन में संघर्ष करने वाला ही ऊंचा मुकाम पाता है। विद्यार्थियों में अनुशासन बहुत जरूरी है। जीवन का किस मार्ग पर ले जाना है यह छात्र जीवन से ही तय होता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सूरज कसौधन ने कहा कि जिस मेहनत और लगन से विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में अंक प्राप्त किया है, उसी लगन को आगे भी बरकरार रखें। इस सफलता का पहला कदम मानें और भविष्य की तैयारी में जुट जाएं। जिसने छात्र जीवन में मेहनत से पढ़ाई पूरी की उसी की जिंदगी खुशहाली से बीतती है। हाईस्कूल की छात्रा चांदनी, प्रिया गौतम, श्वेता उपाध्याय, अनुराग गौतम, आशीष शर्मा और इंटरमीडिएट की छात्रा श्रेयसी पांडेय, आंचल अग्रहरि, शिवम कन्नौजिया, कविता यादव, साधना यादव आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर विनोद पांडेय, लक्ष्मण गुप्ता, दिलीप कुमार, राम गोपाल, जुनैद अहमद, रेशमा परवीन, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद, अंशिका उपाध्याय, शोभनाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed