{"_id":"579f910a4f1c1b5a7b2b9627","slug":"homgards-encompass-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डो का कलेक्ट्रेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डो का कलेक्ट्रेट पर धरना
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर होमगार्डनों ने धरना दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश होगमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिशन के बैनर तले जिले भर के होमगार्डो ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया। बाद में सीएम को ज्ञापन भेजकर मांगो को मानने का अनुरोध किया।
एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि होमगार्ड विभाग में डीजी, डीआईजी, मंडलीय कमाडेंट, जिला कमाडेंट, इंस्पेक्टर, बीओ हवलदार, नाई, धोबी, चपरासी आदि वैतनिक है, मगर होमगार्ड आज भी अवैतनिक रह गए। ठंडी, गमी, बरसात आदि मौसम में निष्ठापूर्वक काम करने के बाद भी सरकार एक दिन के लिए महज तीन सौ रुपये देती है। इतने कम रूपयों में जवान के परिवार का खर्चा चलना मुश्किल है। प्रदेश सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हे नियमित कर देना चाहिए। प्रदेश चुनाव समिति सदस्य उदयनरायन तिवारी ने कहा कि सरकार उन्हे शत प्रतिशत ड्यूटी उपलब्ध कराया जाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए। इससे समाजवादी घोषणा पत्र भी पूरा हो जाएगा और रोजी रोटी भी आसानी से मिल सकेगी।
मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने होमगार्ड्स को बंधुआ मजदूर बनाकर रखी है। अध्यक्षता कर रहे धर्मात्मा प्रसाद शुक्ल ने कहा कि सरकार और विभाग दोनो उनके साथ छलावा कर रहे हैं। उनका आंदोलन लगातार चलेगा। जिला महामंत्री परमानंद यादव, मंडल कोषाध्यक्ष राजमणि यादव, जिला संगठन मंत्री कृष्ण कम, राजेश कुमार मिश्र, रुपेश कुमार, विवेक मिश्र, नंद कुमार, संतोष दूबे ने भी धरना में अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर संतराम मौर्य,राजबहादुर, शशिभान सिंह, गंगाराम यादव, दूधनाथ यादव, फूलचंद्र, रामसूरत यादव, चंद्रप्रकाश शुक्ल, अशोक कुमाररिक्खीराम, उमा भारती, अमन श्रीवास्तव, अनूप लाल, रामसुरेश पाल, रामउग्रह पाल, श्रीराम, विनोद, हीरालाल, फूलचंद्र मिश्र, उमाशंकर तिवारी, योगेशचंद्र, अशोक चौधरी, शिवमूर्ति आदि रहे।