फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Homgard man death in accident

Basti News: ड्यूटी से लौटते सड़क हादसे में होमगार्ड कर्मी की मौत

Wed, 08 Feb 2023 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Feb 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Homgard man death in accident
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गड़हा गौतम के पास सोमवार बाइक सवार होमगार्ड कर्मी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक घायल हाल में वह सड़क पर पड़ा रहा। बाद में पहुंची पुलिस और एनएचएआई कर्मी उसे लेकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के मोतीनगर (अटवा कोहले) गांव के रहने वाले ब्रजेश सिंह उर्फ भोलू पुत्र रन बहादुर सिंह होमगार्ड के जवान थे। एक फरवरी से वह कोतवाली में ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी करके बाइक से घर वापस आते समय कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम गेट के निकट किसी वाहन की चपेट में आ गए। ब्रजेश सिंह सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट लगाए होने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लग गई। रात होने के कारण काफी देर तक वह सड़क पर पड़े रहे।
विज्ञापन

रात 12 बजे सीएचसी कप्तानगंज पहुंची पुलिस ने उनकी जेब की तलाशी ली तो आधारकार्ड मिला, जिसके जरिए पहचान होने पर इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई। सीएचसी पहुंचे परिवार के लोग शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। उधर, जिला कामांडेंट होमगार्ड्स अंतिम कुमार सिंह ने बताया कि परिवार को विभाग की तरफ से यथासंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर कमरे से नहीं निकले डॉक्टर
दिवंगत होमगार्ड के चाचा राम गोपाल सिंह, बबलू सिंह का आरोप है कि मृत घोषित करने के बाद सीएचसी में तैनात डॉक्टर अहमद फरदीन अपने कमरे में चले गए। परिवार के लोग पुलिस को दिए जाने वाले मेमो के लिए उनका बाहर इंतजार करते रहे। उन्होंने रात भर न तो मेमो भेजा और न ही अस्पताल आए। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ के संज्ञान लेने के बाद मंगलवार तड़के मेमो थाने पर भेजवाया गया। सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि इस मामले में डाॅक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed