{"_id":"69e7be84c2be786d7f0e7ce3","slug":"home-guard-recruitment-exam-will-be-held-for-three-days-at-17-centresquestion-paper-has-arrived-basti-news-c-207-1-bst1005-157266-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 17 केंद्रों पर तीन दिन होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा...पहुंचा प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 17 केंद्रों पर तीन दिन होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा...पहुंचा प्रश्न पत्र
विज्ञापन
बस्ती। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल को जिले के 17 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसके लिए कुल 6908 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पाली में अलग-अलग संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। हर केंद्र पर एक स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाया जाएगा और सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
इस संबंध में मंगलवार और बुधवार को जीजीआईसी में बैठक करके तैयारियों पर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने की। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी।
बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। वहीं, मंगलवार को सुबह में प्रश्न पत्र जनपद में पहुंच गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्यामकांत, डीआईओएस संजय सिंह, प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज योगेश शुक्ल, पीडी राजेश कुमार, सीटीओ राजेश प्रजापति समेत अन्य अधिकारियों की निगरानी में प्रश्न पत्र उतरवाकर डबल लॉकर में भिजवाया गया। परीक्षा के दिन केंद्रों तक प्रश्न पत्र भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
परीक्षा के ये हैं नियम निर्देश
-अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
-प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
-परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
-नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर अभ्यर्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-केवल निर्धारित पेन/सामग्री का ही उपयोग करें, अन्य कोई कागज या सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।
-देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।