फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Holika was burnt at 2740 places in the district

Basti News: जिले में 2740 स्थानों पर जलाई गई होलिका

Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Holika was burnt at 2740 places in the district
बस्ती। पारंपरिक ढंग से रविवार रात जिले के 2740 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस की टीमें भ्रमण करती रहीं। अधिकारी अलग-अलग स्थानों से फीडबैक लेते रहे। रंग खेलने को लेकर असमंजस के बीच पुलिस सोमवार से ही चौकन्ना रही। इससे पहले एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी पुलिस अफसरों के साथ जूम मीटिंग करके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कप्तान ने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में नई परंपरा की शुरूआत नहीं हाेनी चाहिए। होली पर निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा एवं थाना क्षेत्र में लगने वाले मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मानक के अनुसार पुलिस फोर्स तैनात किया गए हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में प्रभावी गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

होली पर्व पर जनपद के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पंचायती मंदिर मंगल बाजार से जुलूस का करुआ बाबा, नई बाजार, रेलवे क्रासिंग, मारवाड़ी मंदिर होकर सुर्तीहट्टा होते हुए राधाकृष्ण मंदिर दक्षिण दरवाजा में समापन होगा। वाल्टरगंज क्षेत्र में गनेशपुर कस्बे से शंकरपुर चौराहे तक जुलूस निकलेगा। नगर थानाक्षेत्र के बक्सर गांव पंडित पुरवा, मुस्लिम आबादी होते हुए होलिका दहन स्थल बक्सर में जुलूस का समापन होगा। दुबौलिया थानाक्षेत्र में कस्बे से होकर रामजानकी मार्ग होते हुए जुलूस का हनुमानगढ़ी दुबौलिया में समापन होगा। होली के मौके पर रुधौली थानाक्षेत्र के विजहरडोहा और क्षेत्र के भितेहरा गांव में मेला आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय मेले में झूला व सर्कस भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed