फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hoarding of fertilizer caught, workers found filling sacks

Basti News: पकड़ी गई उर्वरक की जमाखोरी, बोरियों में भरते मिले मजदूर

Mon, 28 Oct 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 28 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Hoarding of fertilizer caught, workers found filling sacks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक उर्वरक की एजेंसी के गोदाम में भारी मात्रा में अवैध उर्वरक पकड़ी गई। वहां पर मजदूर दूसरे ब्रांड की बोरियों में रिपैकिंग करते मिले। डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डाॅ. बाबूराम मौर्य ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शाकंबरी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक सुनील कुमार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
अधिकारियों को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि पांडेय बाजार के एजेंसी संचालक सुनील कुमार अपने गोदाम में अवैध फास्फेटिक उर्वरक का स्टाॅक रखे हुए हैं। साथ ही एक प्रचलित ब्रांड की उर्वरक की पैकिंग कराते हैं। पिछले दिनों जिला कृषि अधिकारी डाॅण् बाबूराम मौर्य ने टीम के साथ भाैति सत्यापन किया तो मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन

पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टाॅक 60.25 मीट्रिक टन के सापेक्ष 160.25 मीट्रिक टन उर्वरक पाया गया। साथ में जिंकेटेड एसएसपी की 65 खुली भरी बोरिया तथा एक अन्य ब्रांड की 17 खुली भरी बोरियां मजदूर पैक करते मिले। दूसरे गोदाम में पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टाॅक 228.25 मीट्रिक टन के सापेक्ष 323.25 मीट्रिक टन उर्वरक पाया गया। इस प्रकार पीओएस मशीन एवं गोदाम के भौतिक स्टाक में अत्यधिक अंतर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे गोदाम में नई बोरियों में अवैध रूप से दो अलग-अलग ब्रांड की पैकिंग करते पाया गया। साथ में दोनों ब्रांड की प्रिंटेड, नई खाली बोरियों के सात बंडल (3500 बोरियां) पाई गईं। इससे स्पष्ट है कि वह बोरियां नकली उर्वरक भरने के लिए रखी गई थीं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट के बाद फर्म संचालक पर केस दर्ज कराने का निर्देश मिला।ै
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed