{"_id":"648cbd7cc7b23a4ed60c4469","slug":"hit-by-low-voltage-and-fault-passing-the-night-wiping-sweat-basti-news-c-207-1-sgkp1004-75-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लो वोल्टेज और फाल्ट की मार, पसीना पोंछते गुजर रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लो वोल्टेज और फाल्ट की मार, पसीना पोंछते गुजर रही रात
Sat, 17 Jun 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप में दुपट्टे से िससिर व चेहरा ढककर जातीं छात्राएं
बस्ती। गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तीन दिन से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री बना हुआ है। जिससे दिन तो दिन रातों में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लोग दिन के तीनों पहर सुबह, दोपहर, शाम पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। ऊपर से लो वोल्टेज और बिजली कटौती ने तो नाक में दम कर रखा है।
जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गा। लगातार तीन दिन यही तापमान बना हुआ है। दिनभर 20-24 किमी प्रति घंटे से धूल भरी हवाएं चल रही हैं। शरीर पर लू के थपेड़े पड़ते ही ऐसा लग रहा है कि मानो त्वचा की ऊपरी सतह झुलस गई हो। रात में बिजली कटौती से परेशान लोगों को छतों पर भी राहत नहीं मिल रही है। उमस और मच्छरों के कारण लोगों को रात में भी आराम नहीं मिल रहा है। रेलवे स्टेशन हो या बस स्टैंड दिन में एक बजे से शाम पांच बजे तक सन्नाटे की स्थिति बन रही है। बाजारों में ग्राहक भी नहीं निकल पा रहे हैं। शुक्रवार को लाइनमैन की मौत के बाद शहर में फाल्ट दुरूस्त करने में सुस्ती देखी गई। सिविल लाइन, पक्का बाजार, मंगलबाजार, राजा मैदान, स्टेशन रोड पर सर्वाधिक फाल्ट आए। पुरानी बस्ती उपकेंद्र के उपभोक्ता दीननाथ गौतम ने बताया कि दिनभर बिजली की लुकाछुपी का खेल चलता रहा। दिनभर में करीब सात बार कटौती की गई।
--