फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   His own people created a conspiracy of murder and strangulated him to death.

Basti News: अपनों ने बुना हत्या का तानाबाना और गला घोट कर मार डाला

Wed, 17 Jan 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
His own people created a conspiracy of murder and strangulated him to death.
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के छितहा गांव के खलगांवा निवासी राम कुमार की हत्या का तानाबाना अपनों के बीच बुना गया। ऐसा पुलिस की अब तक की जांच में पाया जा रहा है। मंगलवार को दो चिकित्सकों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आने के बाद से पुलिस का माथा ठनका हुआ है। यानी परिवार के लोग पुलिस को अधूरी कहानी बता रहे हैं। मृतक की बहू और बेटे ने पुलिस को जो कहानी बताई वह पोस्टमार्टम में गलत साबित होते दिख रही है। रिपोर्ट में गले पर किसी धारदार हथियार से वार तो किया गया, लेकिन मौत गले पर कोई भारी चीज रखकर दबा देने के कारण हुई। पुलिस को घुटने की चोट दिखा रही बहू का कहना है कि उसे उठाकर बगल में फेंक दिया, जिसके बाद वह भागी। कुछ देर बाद आई तो उसके ससुर मृत पड़े थे। बेटे ने गला रेतकर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बीमार हालत में बिस्तर पर पड़े 70 वर्ष के राम कुमार की गला रेत कर हत्या कोई क्यों करेगा ? इस सवाल का जवाब ढूंढने में पुलिस पूरे दिन माथा पच्ची करती रही। उसके घर आने-जाने वाले शुभ चिंतक भी यही चर्चा करते रहे कि खुद ही जिंदगी के आखिरी दिन गिन रहा राम कुमार आखिर किसकी राह का रोड़ा बना हुआ था। बेटों में जमीन-जायदाद को लेकर भी कोई झगड़ा नहीं था। राम कुमार के नाम कुल पांच बीघा जमीन थी, जिसमें से ढाई-ढाई बीघे जमीन दोनों बेटे जगराम और राम यज्ञ लेकर उस पर काबिज हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बहू की मौजूदगी में ससुर को मौत के घाट उतार देने की घटना से सभी स्तब्ध हैं। फिलहाल अब तक की जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि घटना को जैसा बताया जा रहा है, वैसी नहीं है। इसकी तस्दीक के लिए पुलिस परिवार के लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। उधर, रामकुमार के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। उसके छोटे बेटे जगराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। स्वाॅट, सर्विलांस सहित पुलिस की चार टीमें खुलासे की कोशिश में जुटी हुई हैं। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवासे पर रहते थे राम कुमार
मूल रूप से नगर पंचायत बभनान के आदिशक्ति नगर वार्ड निवासी राम कुमार यादव के पिता माताराम को छितहां गांव में नेवासा मिला हुआ था। वह घर से 50 मीटर दूर झोपड़ी में रहते थे। सोमवार की रात वह झोपड़ी में सो रहे थे। इसी बीच उनकी र हत्या कर दी गई। दिवंगत के पुत्र जगराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार रात एक व्यक्ति चद्दर ओढ़ कर उसकी झोपड़ी में पहुंचा। वहां अलाव ताप रही उसकी पत्नी सावित्री को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। वह डरकर झोपड़ी से बाहर निकाल शोर मचाने लगी। बाद में जब वह वापस आई तो देखा कि उसके पिता रामकुमार की हत्या कर दी गई है। सूचना पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीओ शेषमणि उपाध्याय आदि मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। मंगलवार को स्वाॅट टीम प्रभारी उमाशंकर तिवारी व बभनान चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी दूसरे दिन गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और जानकारी हासिल की।

पत्नी ने छोटे भाई से कर लिया था शादी

राम कुमार की पत्नी के सात संतान हैं। मगर रामकुमार की उनमें से दो ही बेटे हैं। राम कुमार मूल रूप से नगर पंचायत बभनान के आदि शक्ति नगर वार्ड का निवासी थे। इनके पिता माताराम को गौर थाना क्षेत्र के छितहां गांव में नेवासा मिला था। जहां राम कुमार अपने तीन भाइयों के साथ रहते थे। उनके दो पुत्र जगराम और राम यज्ञ हैं। वह दोनों भी अलग हैं। जिनमें राम कुमार अपने छोटे बेटे जगराम के साथ रहते थे। जबकि बड़ा बेटा गांव में ही अलग मकान बनाकर रहता है। इनकी शादी केवलपता से हुई थी। जो बाद में राम कुमार को छोड़कर छोटे भाई राम उजागिर के साथ शादी करके रहने लगी थी। केवलपता के दोनों पतियों के बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed