फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hindu Conference character building campaign

Basti News: हिंदू सम्मेलन चरित्र निर्माण का अभियान

Sun, 18 Jan 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hindu Conference character building campaign
बभनान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर पंचायत के भगत सिंह नगर वार्ड के एक मैरिज हॉल में शनिवार को हिंदू सम्मेलन व समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने लोगों को हिंदू एकता के बारे में जानकारी दी। इसके बाद समरसता सहभोज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए आचार्य नरेंद्र किसान पीजी कॉलेज के सैन्य विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अमित ने कहा कि हिंदू सम्मेलन राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण का अभियान है। जहां उपस्थित अनुपस्थित विचारधारा के स्तर पर सभी भाइयों को सम्मिलित करना ही उद्देश्य है। हिंदुओं को एकता और समरसता के साथ जाति वर्ग भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने सोमनाथ मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि एक हजार वर्ष पूर्व उसे दूसरे देश से आक्रांता द्वारा तोड़ दिया गया था, उस समय भी अलग-अलग हिस्सों में उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी गई, मगर संगठित न रहने के चलते वह सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह प्रमोद ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करना राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए सक्षम नेतृत्व तैयार करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख सर्वेश मिश्र ने किया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, अनिल सोनी, रविंद्र कसौधन, सौरभ कसौधन, आनंद सिंह, स्कन्द शुक्ल, राजेश नारायण, पंकज दूवे, दिग्विजय सिंह, प्रदीप सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed