{"_id":"62168647979d93264a010378","slug":"hildren-will-be-vacinate-who-identified-basti-news-gkp427942717","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दो मामलों में सात नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के दो मामलों में सात नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के दो मामलों में सात नामजद
बस्ती। कलवारी व कप्तानगंज थानाक्षेत्र में मारपीट के अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कलवारी थाने के डारीडीहा निवासी चंद्रावती पत्नी पिल्लू ने तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि कौड़ा तापते समय गांव की परमशीला के शाल में छू गया। जिससे नाराज होकर मुंदरी, सुंदरी, राम अशीष व उनकी पत्नी परमशीला ने मारापीटा व अपशबद कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। उधर, कप्तानगंज थाने के बनहरा गांव में कपड़ा फैलाने की बात को लेकर अपशब्द कहने, मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में राधा देवी पत्नी राजकुमार ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने गांव की ही लीलावती, लीलावती की बहन प्रीती और बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की तफ्तीश की जा रही है।