{"_id":"65eb6c6820704baee9065786","slug":"hide-if-unpleasant-incident-happens-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112674-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अप्रिय घटना घटे तो छिपाने की जगह शुभचिंतकों को बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अप्रिय घटना घटे तो छिपाने की जगह शुभचिंतकों को बताए
Sat, 09 Mar 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर चंगेरवा में आयोजित किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा,बस्ती। लालगंज पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिसा सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत चंगेरवा गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया। थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह ने कहा कि घरेलू हिंसा से बचने का सही तरीका है, जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसे छिपाने के बजाय अपने शुभचिंतकों को जरूर बताएं।
जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह थाना पर बने महिला हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कहीं भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पल पाइन नंबर पर सूचना दें।
उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश के लिए जरूरी है कि छोटी-छोटी घटनाओं को नजरअंदाज न करें। कोई भी स्थिति हो तो अपने स्वजन को इसकी सूचना अवश्य दें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें। बच्चियों अथवा महिलाओं के साथ अगर किसी प्रकार की घटना होती है तो हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देकर पुलिस से सहायता लेनी चाहिए। कार्यक्रम में हेल्प लाइन 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन तथा थाने का सीयूजी नंबर की जानकारी दे गयी ।