फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Here too, fighting for land is happening every day.

Basti News: यहां भी रोज हो रही जमीन के लिए सिर फुटव्वल, हो चुकी हैं कई हत्याएं

Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Here too, fighting for land is happening every day.
पांच वर्ष में जमीन के विवाद में 23 लोगों की जा चुकी है जान
विज्ञापन

थानों में सबसे ज्यादा जमीन के विवाद में मारपीट के केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जमीन विवाद में देवरिया की दिल दहला देने वाले नरसंहार जैसी घटना जिले में हुई तो नहीं है, लेकिन मारपीट और हत्या की फेहरिस्त यहां भी लंबी है। पिछले पांच साल में जमीन के झगड़े में 23 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता कि इसे लेकर दो-चार गांवों में मारपीट न होती हो।
सोमवार को ही जिले के सोनहा, मुंडेरवा, लालगंज, छावनी, परशुरामपुर सहित छह थानों में जमीन के विवाद में मारपीट के 40 से अधिक लोगों पर केस दर्ज हुए। इतना ही नहीं, थाना समाधान दिवस हो तहसीलों में आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस, सभी जगह जमीन से जुड़े विवाद की दरखस्त सबसे ज्यादा आ रही है। रोजाना थानों में प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों में भी सबसे ज्यादा तादाद खेत-मेड़ के विवाद के होते हैं। इतनी बड़ी संख्या में सामने आ रहे जमीन संबंधी विवाद को देखते हुए देवरिया जैसी घटना की आशंका से इन्कार भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

...
फरसे से काटकर हुई थी हत्या
31 मार्च 2022 को हर्रैया थाना क्षेत्र के अजगरा गांव के संतोषी पुरवा में जमीन के संबंध में हुए विवाद में ट्रैक्टर से खेत जोतवाने गए 35 वर्षीय युवक की फरसे से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी, बच्चे, चाचा व भतीजे भी घायल हो गए थे। सगे भाई राम अजोर व रामानंद से बगल में रहने वाले लक्ष्मन व राम स्वारथ से जमीन को लेकर अदावत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सब्बल से वॉर कर उतारा दिया था मौत के घाट
14 सितंबर 2022 को छावनी थाने के देवखर गांव में आबादी की जमीन को लेकर सुशीला की हत्या कर दी गई थी। मृतका का चचेरे भाई से आबादी की जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। 12 सितंबर को दोनों परिवारों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई थी। इसी दौरान गुस्से में 14 सितंबर को घर से सब्बल लाकर सुशीला के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह गिरकर छटपटाने लगीं और उनकी मौत हो गई थी।
...
सौतेले भाई से जमीन के झगड़े में गई थी जान
23 दिसंबर 2022 को नगर थाना क्षेत्र के दमोदरपुर में पट्टे की जमीन के विवाद में सौतेले भाई और उसके बेटों ने लाठी डंडे से पीटकर प्रहलाद यादव को लहूलुहान कर दिया था। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान प्रहलाद यादव की मौत हो गई थी।
...
सोमवार को हुई मारपीट की घटनाएं
- सोनहा थाना क्षेत्र के गायसाथ उर्फ बागडीह गांव में सोमवार सुबह 8:30 बजे तिलकराम और रमेश के पक्ष में मारपीट हुई। तिलकराम ने तहरीर दी कि विपक्षी जमीन के विवाद को लेकर हाॅकी, लाठी, फावड़ा आदि लेकर घर में घुसकर पिटाई की। पुलिस ने रमेश, अवधेश, आलोक, प्रमोद, रामनाथ, विजयनाथ, ओरीलाल पर केस दर्ज किया।
...
- मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिकरा खुर्द में दोपहर 12 बजे हुई मारपीट के संबंध में सुनीता यादव ने तहरीर दी। बताया कि विपक्षी उसे व पति महातम व देवरानी अंजली यादव को जमीन के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जैशराज यादव, पार्वती, देवानन्द और यशोदानन्द पर केस दर्ज किया।
...
- लालगंज थाने के कुदरहा में सुबह छह बजे हुई मारपीट के संबंध में शिवमूरत चौधरी ने तहरीर दी। बताया कि पुरानी जमीन की रंजिश को लेकर विपक्षी ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रामआज्ञा, राम पलट, शकुन्तला, वेदमति और विशाल को नामजद किया।
- छावनी थाने के सिटकहा पांडेय गांव में जमीन कब्जा करने से मना करने पर मारपीट हुई। रामशंकर ने तहरीर देकर बताया कि भाई ने ही जबरन कब्जा करने लगा। मना करने पर लाठी-डंडा व राॅड लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। उसके हाथ पर रॉड से मार दिया। पुलिस ने हरवंश पर केस दर्ज किया।
...
- परशुरामपुर के सेहरिया में जमीन पर बनी दीवार गिराने को लेकर मारपीट हुई। इस मामले मं पुलिस ने राम लाल की तहरीर पर रामकिशुन, रंजीत, संजय, प्रहलाद व अन्य सहयोगियों पर केस दर्ज किया।

...
सभी थानेदारों को किया गया अलर्ट
- आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि देवरिया की घटना को देखते हुए सभी थानेदारों को अलर्ट किया गया है। उन्हें कहा गया है कि बीट पुलिस ऑफिसर और चौकीदारों के जरिये जमीन संबंधी विवाद और तनाव की जानकारी लेते रहें। जहां भी विवाद बढ़ने की आशंका हो वहां पहले ही एहतियाती कदम उठाने में संकोच न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed