फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   health problem in humen body

Basti News: होली का लोगाे<bha>--</bha>बीमारी से बचें, घर में जांचे पनीर व खोया की शुद्धता

Mon, 27 Feb 2023 04:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
health problem in humen body
- चिकित्सकों के अनुसार मिलावटी खाद्य पदार्थ लीवर, किडनी को पहुंचा सकता है नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में खोया और पनीर में मिलावट के नमूनों की रिपोर्ट में सेहत के लिए हानिकारक तत्व पाए गए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक बाजार में बिकने वाला मिलावटी मावा व पनीर लीवर, किडनी पर प्रभाव डालता ही है, खून में भी थक्का बना देता है। इससे जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। खोया व पनीर की शुद्धता की जांच खाद्य सुरक्षा विभाग कर ही रहा है, मगर इसकी जांच घर पर भी आसानी से संभव है।
दरअसल त्योहारों पर खोया, मावा व पनीर की मांग बढ़ जाती है। बाजार की मांग के अनुसार पूर्ति करने के लिए मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग इसके लिए अभियान भी चलाता है, मगर मिलावटखोर अपनी हरकतों को अंजाम दे ही देते हैं। जिले में हालांकि अभी तक एक भी सिंथेटिक दूध, खोया व पनीर का मामला पकड़ा नहीं गया है, मगर मिलावटखोर मोटे लाभ के लिए कुछ भी कर जाते हैं।
विज्ञापन

--------
पनीर की घर पर ऐसे करें जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर की घर में ही जांच के लिए लोगों को जागरूक किया है। पनीर में मिलावट की जांच करने के लिए कच्चे पनीर पर एक या दो बूंद आयोडीन का घोल डालें यदि वह मिलावटी होगा तो उसका रंग नीला या काला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खोया की जांच ऐसे करें
बाजार से खरीदे गए खोया की शुद्धता जांचने के लिए एक चम्मच खोया लेकर उसे गर्म पानी में डाल दें। उसमें थोड़ा आयोडीन डालें। यदि आयोडीन डालने के बाद रंग नीला हो जाए तो इसमें स्टार्च का उपयोग कर मिलावट की गई है।
------
दूध में यूरिया की मिलावट को ऐसे जानें
परखनली में थोड़ा दूध लेकर उसमें सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालकर उसे ठीक प्रकार मिला दें। पांच मिनट के लिए उसे वैसे ही रख दें। इसके बाद उसमें एक लाल लिटमस पेपर डालने पर पेपर का रंग नीला होने पर दूध में यूरिया की मिलावट की पुष्टि करता है।
---------
मिलावटी खाद्य पदार्थ से बीमारियों का खतरा
जिला चिकित्सालय के चिकित्सक फिजीशियन डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि मिलावटी खोया, पनीर या दूध सेहत के लिए हानिकारक है। लगातार इसके सेवन से लीवर व आंत में सूजन के अलावा किडनी पर भी प्रभाव पड़ता है। इससे खून का थक्का तथा गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल सिस्टम भी प्रभावित होता है। ऐसे में मिलावटी खोया, पनीर व दूध की जांच करने के बाद ही उपयोग करें।

--------
टीम तैयार, आज से शुरू होगी जांच
होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं। बाजार में उपलब्ध खोया, पनीर व दूध के अलावा मिठाइयों का नमूना एकत्रित कर जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च 2022 से जनवरी 2023 तक 274 नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 206 की रिपोर्ट आ गई है। 106 नमूने फेल पाए गए हैं, जबकि दूध, पनीर, खोया, लड्डू तथा कुट्टू आटा के 13 नमूने सेहत के लिए हानिकारक पाए गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की फाइल तैयार हो रही है। घर पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
-अपूर्व श्रीवास्तव, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed