फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health Mela inaugurated from MP

अपडेट,,आम लोगों को स्वास्स्थ्य सुविधाओं के प्रति करें जागरूक

Mon, 18 Apr 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Health Mela inaugurated from MP
सांसद ने परशुरामपुर में स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन
विज्ञापन

परशुरामपुर/बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्लॉकों में लगने वाले विशेष स्वास्थ्य मेले का आगाज सोमवार को हुआ। जिले के सुदूर क्षेत्र सीएचसी परशुरामपुर में लगे स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सांसद हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। मेले में लगभग 500 लोगों का निशुल्क परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया।
लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उससे लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जो भी कार्यक्रम व योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार की ओर से 18 से 23 अप्रैल के बीच सभी ब्लॉकों में विशेष मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि मेले का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर लोगों को मेले में आने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि मेले का मकसद एक ही परिसर में स्वास्थ्य विभाग की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं जिससे लोग एक ही समय पर इसका लाभ उठा सकें। कहा कि मेले में जो भी गंभीर मरीज चिह्नित किए जाएंगे, उन्हें हायर सेंटर भेजकर इलाज कराया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर यादव की देख-रेख में डॉ. निकी गुप्ता, डॉ. अंकुर वर्मा, डॉ. मनोज यादव, डॉ. वंदना, डॉ. डिम्पल, डॉ. नदीम अहमद, डॉ. अयूब खान की टीम मरीजों का परीक्षण कर रही थी। बीपीएम रीतेश सिंह, एचईओ दिवाकर चौधरी, बीसीपीएम श्वेतांक सिंह ने सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डीपीएम राकेश पांडेय, डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दर्जन से ज्यादा लगा गए थे स्टाल
स्वास्थ्य मेले में पंचायतीराज विभाग, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष, आयुर्वेदिक विभाग, होम्योपैथी, आयुष्मान भारत, एनसीडी, टीबी, कुष्ठ, दस्तक व संचारी रोग के स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रदर्शन किया गया था। युवा कल्याण विभाग की ओर से 12 युवक मंगल दल व आठ महिला मंगल दल में किट का वितरण भी किया गया।

बनाया गया डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड
स्वास्थ्य मेले में 25 लोगों का डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड भी बनाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को बताया जा रहा था कि आने वाले दिनों में निशुल्क इलाज के लिए हेल्थ आईडी कार्ड मददगार बनेगा। सभी लोगों को कार्ड बनवाना जरूरी है। ब्लॉक क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी चंद्रा व करिगहवा निवासी ममता मिश्रा का कहना था कि कार्ड बनवाकर उन्हें बहुत खुशी है। गांव के अन्य लोगों से भी वह कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed