फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health is deteriorating due to sun and humidity, respiratory patients should be careful

Basti News: धूप और उमस से बिगड़ रही सेहत, सावधानी बरतें सांस रोगी

Tue, 30 Jul 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Health is deteriorating due to sun and humidity, respiratory patients should be careful
सांस व एलर्जी से परेशान मरीजों की संख्या में इजाफा
विज्ञापन

संक्रमण का प्रसार तेजी से होने के कारण सिकुड़ जाती है सांस की नली
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बारिश, धूप और उमस से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। सांस, एलर्जी के मरीजों को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 145 से अधिक एलर्जी व 40 सांस के मरीज आए। डॉक्टर इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही सांस, अस्थमा व एलर्जी के मरीजों की दिक्कत बढ़ा दे रही है। मौसम में नमी के कारण वायरस का संक्रमण बढ़ गया है। इससे सांस के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ गई है, जबकि एलर्जी के मरीजों को भी दिक्कत होती है। उन्हें सर्दी-जुकाम, नाक से पानी, आंख में खुजली होने की दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन

ओपीडी में सोमवार को इस तरह के लक्षण लेकर आने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह नौ बजे से मरीज पहुंचने लगे। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ गई। डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि ऐसे मौसम में सांस, अस्थमा और एलर्जी के मरीजों को परेशानी होती है। ऐसे मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें। उन्हें दवा के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम बदलने से सांस व एलर्जी के मरीजों में परेशानी बढ़ जाती है। वातावरण में नमी के कारण संक्रमण का प्रसार तेजी से होता है। जिससे सांस की नली सिकुड़ जाती है। शुगर के मरीज को भी दिक्कत होती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही से अस्थमा के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। इस मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए।
...

ये बरतें सावधानी
- नियमित दवा का सेवन करें।

- सांस, अस्थमा, एलर्जी के मरीज मास्क लगाएं।
- छींकते समय मुंह पर रुमाल व हाथ लगाएं।
- गुनगुने पानी का सेवन करें।
- तला, मसाला, दही-घी का सेवन कम करें।
- खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- फास्ट फूड खाने से परहेज करें।
- सफाई पर ध्यान दें, हाथ धोकर भोजन करें।
- प्राणायाम और हल्का व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed