फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   health

जालसाजों ने स्वास्थ्य विभाग में निकाल दी 825 पदों की भर्ती

Sat, 26 Sep 2020 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
health
स्वास्थ्य विभाग में आनलाइन फर्जी विज्ञापन नौकरी के लिए निकाला गया। - फोटो : BASTI
जालसाजों ने स्वास्थ्य विभाग में निकाल दी 825 पदों की भर्ती
विज्ञापन

एसआईसी ने कोतवाली थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ दी तहरीर
जिला अस्पताल में साक्षात्कार के लिए कई अभ्यर्थी पहुंचे भी, अफसराें ने समझाकर लौटाया
नीरज श्रीवास्तव
बस्ती। जालसाजों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 825 पदों की भर्ती निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से की जानी थी। आवेदन की अंतिम तिथि और साक्षात्कार की तिथि 25 सितंबर निर्धारित थी। शुक्रवार को कुछ अभ्यर्थी इंटरव्यू देने भी पहुंचे। इन्हें समझाने में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंध में एसआईसी ने कोतवाली थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी है।
आवेदन चिकित्सक, नर्स समेत विभिन्न पदों के लिए मांगे गए थे। आवेदन के लिए सभी अभ्यर्थियों को यह निर्देश दिया गया था कि वे आवेदन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय को पंजीकृत डाक से भेजें। मगर अभ्यर्थियों के आवेदन रिसीव होने के बजाय वापस अभ्यर्थियों के पास पहुंच गए। चूंकि अंतिम तिथि 25 सितंबर थी ऐसे में सुनीता, आशुतोष समेत कई अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सीएमओ दफ्तर पहुंच गए। इसके बाद उन्हें वास्तविक स्थिति विभागीय जिम्मेदारों ने बताई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, मामला तब संज्ञान में आया जब किसी अभ्यर्थी ने स्वास्थ्य विभाग के एक बाबू को फोन कर रिक्तियों के बारे में जानकारी लेनी चाही। संबंधित बाबू ने ऐसी किसी भी रिक्ति से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि ऐसा कोई भी आवेदन जारी नहीं हुआ है। बस्ती जिले में जिला संयुक्त चिकित्सालय है ही नहीं। यह पूरी तरह फर्जी आवेदन है। इस पर कार्रवाई के लिए एसआईसी डॉ. रोचिष्मती पांडेय ने संबंधितों को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचिष्मती पांडेय ने कहा कि वर्ष 2019 में इन रिक्तियों को निकाला गया था, जिसमें हेरफेर कर जालसाजों ने इसे बस्ती का बना दिया है। इस मामले में मैंने कोतवाली पुलिस को अज्ञात जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी है। जो लोग यहां आए थे उन्हें वास्तविकता बता कर वापस भेज दिया गया है। यहां से कोई रिक्ति नहीं निकाली गई है।

इन पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन
मेडिकल सोशल आफिसर ग्रेड टू-11, सिस्टर ग्रेड-2(स्टाफ नर्स)-617, जूनियर मेडिकल लैब टेकभनोलॉजिस्ट-23, मेडिकल लैब टेकभनोलॉजिस्ट-134, टेकिभनशियन (रेडियोग्राफी)-4, टेकिभनशियन (रेडियोलॉजी)-26, ड्राइवर-10।

स्वास्थ्य विभाग में आनलाइन फर्जी विज्ञापन नौकरी के लिए निकाला गया।

स्वास्थ्य विभाग में आनलाइन फर्जी विज्ञापन नौकरी के लिए निकाला गया।- फोटो : BASTI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed