{"_id":"63bdaebd4c17e336fd67f938","slug":"health-atm-established-in-all-chc-basti-news-gkp4639086118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हेल्थ एटीएम से होगी 23 प्रकार की होगी जांच, पांच मिनट में मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हेल्थ एटीएम से होगी 23 प्रकार की होगी जांच, पांच मिनट में मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्थ एटीएम से होगी 23 प्रकार की होगी जांच, पांच मिनट में मिलेगी रिपोर्ट
- जिले के सभी 14 सीएचसी पर लगाई जाएगी मशीन
- कप्तानगंज और रुधौली में शुरू हुई सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। इससे 23 प्रकार की जांच हो सकेंगी और पांच मिनट में रिपोर्ट भी मिल जाएगा।
कप्तानगंज और रुधौली सीएचसी परिसर में एक-एक हेल्थ एटीएम का शुभारंभ डीएम प्रियंका निरंजन ने सात जनवरी को किया है। अन्य 12 सीएचसी पर इसकी स्थापना के लिए प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। हेल्थ एटीएम एनटीपीसी, सेतु निगम, यूपीआरएनएन के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से खरीदा जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने उक्त संस्थाओं को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।
नोडल एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा कप्तानगंज और रुधौली में हेल्थ एटीएम लगाया गया है। मशीन हिंदुस्तान एंटीबायोटिक लिमिटेड कंपनी से खरीदी जानी है। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि हेल्थ एटीएम अभी प्राथमिकता के तौर पर जिले के सभी सीएचसी पर लगाया जाना है। इससे ग्रामीणों क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी। जांच रिपोर्ट को मरीज टेलीमेडीसिन कंसल्टेंट को भेजकर परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
-----------------------
मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
हेल्थ एटीएम से करीब 23 प्रकार की जांचें होंगी। इसमें हीमोग्लोबिन, सीबीसी, प्लेटलेट, वजन, पल्स रेट, कार्डियक, शुगर, यूरिन, मलेरिया, हेपेटाइटिस, अर्थराइटिस प्रोफाइल, प्रेगनेंसी, टाइफाइड आदि जांच शामिल हैं। मरीज को मशीन में नाम, उम्र, मोबाइल नंबर आदि सूचनाएं डालनी होंगी। इसके बाद मशीन पर उंगली रखकर खून देना होगा। मशीन जांच कर पांच से दस मिनट में रिपोर्ट मरीज के मोबाइल नंबर पर भेज देगी।