फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Head Inspector suspended after accused absconds from police station

Basti News: थाने से आरोपी के फरार होने पर हेड मुहर्रिर निलंबित

Fri, 27 Sep 2024 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 27 Sep 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Head Inspector suspended after accused absconds from police station
किशोरी को अगवा करने का आरोपी लालगंज थाने से भाग निकला था
विज्ञापन

सीओ रुधौली की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने हेड मुहर्रिर पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाने से पुलिस को चकमा देकर किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी के फरार होने के मामले में हेड मुहर्रिर सत्येंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि नारंगी टी-शर्ट पहनकर उसी ने थाने में हंगामा कर रहे लोगों से दुर्व्यवहार किया था। हेड मुहर्रिर पर यह कार्रवाई लापरवाही बरतने व लोगों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में की गई है। सीओ रुधौली की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया हेड मुहर्रिर की जवाबदेही तय की गई है। दूसरी तरफ पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी नवरंग उर्फ भोलू गुप्ता की गिरफ्तारी में थाने की टीमें जुटी हैं।
लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने 15 अगस्त को शहर कोतवाली के रोडवेज निवासी नवरंग भोलू गुप्ता पर केस दर्ज किया था। परिवार के लोगों ने पुलिस से संपर्क कर उसे ढूंढना शुरू किया। 23 सितंबर की रात में नवरंग उर्फ भोलू गुप्ता को पकड़ कर लिया गया। बुधवार को पुलिस उसका मुकदमे में चालान करने की तैयारी में थी, लेकिन मंगलवार को ही वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बेचैनी और उल्टी होने की बात कही। इस बहाने से वह लॉकअप से बाहर निकाला और चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को शाम को आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से भागने की जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों पर आरोपी की फरारी में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोप है कि इस दौरान हेड मुहर्रिर सत्येंद्र यादव ने कार्रवाई की मांग कर रहे लोगों से अभद्रता की। इसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार के साथ उस पर भी कार्रवाई की मांग की जाने लगी। नारेबाजी के बाद आक्रोशित भीड़ के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। देर रात करीब दो बजे तक डटे रहने के बाद सीओ रुधौली स्तर से उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोगों ने थाना छोड़ा। प्रकरण में सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने हेड मुहर्रिर सत्येंद्र यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed