फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hariyali Bahuri, no water came into the lake... yet Rs 1.25 crore spent

Basti News: हरियाली बहुरी न झील में आया पानी...फिर भी सवा करोड़ खर्च

Mon, 20 May 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Bahuri, no water came into the lake... yet Rs 1.25 crore spent
80 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली झील को जिला पंचायत से किया जाना था विकसित
विज्ञापन




- गर्मी में बेपानी है झील, बंधों पर लगाए गए पौधे तक सूखे



संवाद न्यूज एजेंसी



सल्टौआ। जसोवर कनेथू झील को पर्यटन स्थल बनाने की योजना अधिकारियों की अनदेखी व शिथिलता के कारण अधर में लटकी है। अब झील स्थल वीरान पड़ा है।
जिले की डीएम रहीं प्रियंका निरंजन ने सवा करोड़ की लागत से 80 हेक्टेयर रकबे की इस झील को विकसित करने के तमाम प्रयास किए। इसके चारों ओर बांधों का निर्माण कराकर पौधरोपण कराया। झील में पानी को संरक्षित करने के लिए इसकी सफाई कराकर सिल्ट को निकलवाया गया। इसके बाद भी झील में रौनक नहीं लौटी। परियोजना की शुरुआत 2022 में सर्वे कराकर डीएम प्रियंका ने की थी। एक बार उनके निरीक्षण में बंधे की चौड़ाई समेत निर्माण कार्य में तमाम खामियां मिली थीं।
तब उन्होंने इसे ठीक कराने के निर्देश दिए थे। प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने झील के बंधे पर पौधरोपण कर इसमें मछलियां भी डलवाई थीं, लेकिन अब यह झील बेपानी हो गई है। बंधों पर लगाए गए पौधे सूख चुके हैं। झील तक जाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया।
विज्ञापन




...
कोट



झील को विकसित कराने के लिए जिला पंचायत को पत्र भेजा गया है। इसे बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। चुनाव बाद शेष बचे कार्य पूरे करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-अनिल कुमार यादव, बीडीओ, सल्टौआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed