{"_id":"58e531fb4f1c1b41485b5239","slug":"hariaiah-mla-s-front-against-co","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रैया विधायक का सीओ के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्रैया विधायक का सीओ के खिलाफ मोर्चा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
हरैया के विधायक अजय सिंह ने अपने समर्थको के साथ एसपी आवास का किया घेराव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसीनाबाद कस्बे में अतिक्रमण हटवाते समय आरएसएस कार्यकर्ता से सीओ हर्रैया की तकरार का मामला तूल पकड़ लिया है। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने सीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बुधवार को हर्रैया विधायक समर्थकों के साथ डीआईजी लक्ष्मी नारायण व एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। एसओ पैकोलिया और सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी पर द्वेषवश काम करने का आरोप लगाते हुए तत्काल हटाने की मांग की। आधे घंटे की वार्ता के बाद एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनका कहना है आरोपों की एएसपी रोहित मिश्र को जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार देर शाम पैकोलिया थाना क्षेत्र के हसीनाबाद बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा था। इसी दौरान जनरल स्टोर चलाने वाले आरएसएस कार्यकर्ता विनय कुमार व सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी में नोकझोंक हो गई। जब भाजपा के सच्चिदानंद देव ,प्रभाकर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे तो सीओ वहां से हट गए। रात में ही विनय सिंह ने क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह से सीओ की शिकायत की। अगले दिन बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास विधायक भारी दल-बल के साथ एसपी आवास पर जा धमके। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार इस घटना के विरोध में बुधवार को बाजार के लोगों ने दुकानें बंद रखी। दोपहर बाद तक बंदी का व्यापक असर रहा। हालांकि दिन ढलने के साथ ही जरूरत के सामन की दुकानें खुल गईं।