{"_id":"669ed8215ed6f8fe7d0b89d4","slug":"har-har-mahadev-echoed-in-the-shiva-temples-on-the-first-monday-of-sawan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120900-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
Tue, 23 Jul 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त।
भद्रेश्वरनाथ समेत कई मंदिरों पर उमड़े श्रद्धालु, शाम तक भोलेनाथ का किया गया जलाभिषेक
रुद्राभिषेक के लिए लोगों को करना पड़ा घंटों इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालु भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों पर श्रद्धालुओं का रेला देखा गया। सड़क पर कांवड़ियों के जयकारों और मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण शिवमय हो गया।
शहर के कंपनीबाग, कटरा, गांधीनगर, पुरानी बस्ती, पुलिस लाइंस रोड, अमहट आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। भद्रेश्वरनाथ मंदिर में रात तीन बजे से ही शिव भक्त पहुंचने लगे। भोर होते-होते जलाभिषेक करने वालों का तांता लग गया। शाम तक जलाभिषेक के लिए आस्थावानों का हुजूम उमड़ पड़ा।
इस बीच रुद्राभिषेक के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। अभिषेक के लिए पंडितों की भी किल्लत रही। वहीं जो मंदिर नहीं जा सके, उन्होंने घरों में फूल, बेलपत्र, अक्षत, भांग, धतूरा चढ़ाकर महादेव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखा।
विज्ञापन
इसके अलावा भारीनाथ, महादेवा, हरदेवनाथ, देवरिया, तिलकपुर, शोहरतनाथ आदि शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाया। बस्ती शहर के कंपनी बाग, कटरा, गांधीनगर, अमहट, पुलिस लाइंस रोड, बाबा बचनदास, नरहरिया, करुआ बाबा स्थित शिवमंदिरों पर शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कनेर, मदार पुष्प आदि चढ़ाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
...
धूप और गर्मी से हुए बेहाल
सुबह सात बजे से ही धूप अपना असर दिखाने लपा। इससे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर होने पर तापमान बढ़कर 38 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में भीड़ में खड़े श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भद्रेश्वरनाथ समेत कुछ मंदिरों पर पेड़ की छाया रही, लेकिन ज्यादातर मंदिर परिसर में धूप ने शिवभक्तों की कड़ी परीक्षा ली।
...
पूरे सावन रोज करेंगे जलाभिषेक
भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवभक्त कई तरह से पूजा करते हैं। कुछ श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करते हैं तो कई पूरे सावन प्रतिदिन भद्रेश्वरनाथ या अन्य शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं।