फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "Happy Birthday basti"

‘हैप्पी बर्थ डे बस्ती’ 

Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
basti
basti Updated Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
"Happy Birthday basti"
बस्ती हेल्थ क्लब के संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह की पहल पर इस दिन को यादगार बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम हुए। - फोटो : अमर उजाला
 छह मई 1865 को गोरखपुर से अलग करके बस्ती को अलग जिला बनाया गया था। जिले के 151वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को बस्ती हेल्थ क्लब के संयोजन में जिला क्रीड़ांगन में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें सबसे खास रहा बस्ती जिले के मानचित्र के सम्मुख केक काटना। इस मौके पर मौजूद तमाम गणमान्य, जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने ‘हैप्पी बर्थ डे बस्ती’ का घोष किया। 
विज्ञापन


बस्ती हेल्थ क्लब के संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह की पहल पर इस दिन को यादगार बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम हुए। आकस्मिक दुर्घटना सहायता योजना की जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष से शुरू की गई। राना के मुताबिक जनपद का कोई भी नागरिक अथवा निराश्रित दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती होता है तो उसके 24 घंटे के इलाज व जांच का खर्च क्लब उठाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजन समिति के तमाम सदस्य पहुंचे। जहां केक काटने के बाद राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बैड मिंटन हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। स्थापना दिवस की शाम डमरुआ स्थित वृद्धाश्रम पर मेडिकल कैंप लगाकर संवासिनियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम सहभोज आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी तादात में लोगों ने हिस्सा लिया। जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर, अजय श्रीवास्तव, डा. नवीन, मो. याकूब, आशीष सिंह, रणजीत सिंह, एडवोकेट नरेंद्र पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, सूरज सिंह, प्रदीप कुमार, राम जनक सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed