फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   halp desk

थानों में बनी हेल्प डेस्क, महिलाओं की समस्याएं सुनेगी महिला पुलिसकर्मी

Fri, 23 Oct 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
halp desk
थानों में बनी हेल्प डेस्क, महिलाओं की समस्याएं सुनेगी महिला पुलिसकर्मी
विज्ञापन

- कोतवाली में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम, अफसरों की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने फीता काटकर डेस्क का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित ‘मिशन शक्ति’ के क्रम में शुक्रवार को जिले के सभी 16 थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन हुआ। मुख्य कार्यक्रम नगर कोतवाली में आयोजित हुआ।
कमिश्नर अनिल कुमार सागर, आईजी एके राय, डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसी क्रम में सीएम के कार्यक्रम का भी प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षी नीलम और आराधना तिवारी की ड्यूटी लगायी गयी है। पीड़ित महिला के आने पर उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज कर उसे रसीद भी दी जाएगी। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने कहा कि नारी उत्थान के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए लोगों को अभियान से जोड़ना होगा। आईजी अनिल कुमार राय ने कहा कि आज से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर दिया है। जहां केवल महिला पुलिस कर्मी ही पीड़ित महिला की समस्या को सुनेंगी। कोई भी पीड़ित महिला हेल्प डेस्क में जाकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह, पीडी आरपी सिंह, सीओ गिरिश सिंह, प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, कोतवाल रामपाल यादव, महिला थानाध्यक्ष शीला यादव भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुुसार, थानाध्यक्ष रामानंद भारती की मौजूदगी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उमा पांडेय ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। डेस्क पर तैनात रेनू यादव, प्रियम मिश्रा, माया देवी, सरिता पांडेय, पूनम सिंह, सविता सिंह, भानुमति सहित 10 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुुसार, थाना परिसर में हेल्प डेस्क का उद्घाटन ग्राम प्रधान किठिउरी प्रभावती देवी ने किया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और उप निरीक्षक रीमा सिंह ने ग्राम प्रधान भैसा पांडेय माला पांडेय, किठिऊरी प्रधान, नगरा बौड़िहार अकाली देवी, महिला आरक्षी अर्चना यादव, सुगंधा, मंसा पांडेय, रूचि देवी मिश्रा, संध्या राजभर को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अनिल पांडेय, अरविंद चौधरी, मोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुुसार, थाने में हेल्प डेस्क का उद्घाटन सीएचसी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिना खान ने किया। उन्हें महिला पुलिसकर्मी प्रियंका कुशवाहा ने प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित भी किया।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुुसार, थाने पर हेल्प डेस्क का शुभारंभ सीएचसी की चिकित्सक डॉ. डिंपल वर्मा ने किया। उन्हें थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सम्मानित भी किया। मौके पर रुपा लक्ष्मी, गायत्री गौतम, मीनू मिश्रा, अंजू गौड, रश्मि सिंह, अंजू यादव आदि मौजूद रहीं।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा गौड़ ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर मिथिलेश, संगीता, अंजली, चंद्रकला देवी, गुड़िया, पुष्पा देवी, विमला देवी समेत तमाम लोगों को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, थाने में हेल्पडेस्क का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य इन्द्रवास सिंह व डॉ. तैयब्बा गुलफाम ने किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए दुबौलिया ग्राम पंचायत प्रधान महिमा सिंह, पूर्व जिला पंचाय सदस्य अंजुम बेगम, शैर देवी, महिला सिपाही श्रद्धा राव, पल्वी सिंह, प्रभा पांडेय, डॉ. तैयब्बा गुलफाम को सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह, लल्लू सिंह, मुकेश सिंह, अनिल सिंह, कोले, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
पुरानी बस्ती प्रतिनिधि के अनुसार, थाने में हेल्पडेस्क का उद्घाटन ग्राम प्रधान परसा जाफ़र हसीना बानो ने किया। थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने उप निरीक्षक मीरा चौहान, अनीता यादव, पूजा पासवान, महिला आरक्षी मनीषा गुप्ता, सुप्रिया पांडेय, महिला प्रधान सोनपती आदि को सम्मानित किया गया।
गौर प्रतिनिधि के अनुसार, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता व रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने डेस्क का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य कर रहीं राशिदा खातून, आमा गांव की महिला प्रधान सुमन सिंह, स्टाफ नर्स मालती चौधरी, आशा प्रमिला गुप्ता, राजकुमारी, संगवती व आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक अजगैवा जंगल टिनिच की प्रधानाचार्य इंद्रा श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल सुमन गौतम, संध्या गुप्ता, ज्योति सिंह, पूजा राज व चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन विवेक कुमार मिश्र ने किया। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह, स्काउट गाइड के कुलदीप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश, अरुन कुमार आदि मौजूद रहे।
कलवारी व बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर कलवारी में महिला हेल्प डेस्क का ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम की प्रधान पुष्पा सिंह ने उद्घाटन किया। थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, राकेश मिश्र, राकेश कुमार तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि संतोष उर्फ गुड्डू सिंह, महिला आरक्षी आशा गौड़, विजय लक्ष्मी, संयोगिता मौर्य, मेनका, कविता, प्रतिभा मिश्र, पूनम पाठक, पिंकी यादव आदि मौजूद रहे।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, छावनी थाना परिसर में हेल्प डेस्क का शुभारंभ सीएचसी विक्रमजोत की डॉ. तनुश्री और डायरेक्टर सीपीएमए पचवस डॉ. लावोस्की राजा मल्ल ने किया। कार्यक्रम में संतोष देवी, शहनाज बेगम, सुमित्रा कसौधन, कांस्टेबल प्रतीक्षा दुबे, नाजिया खातून, अंशु मिश्रा व अतिथियों को सम्मानित किया गया।
भानपुर व सोनहा के प्रतिनिधियों के अनुसार, शंकर वक्श इंटर कालेज भिरिया ऋतुराज की प्रबंधक डॉ. के निर्मला सिंह व पर्यावरण संरक्षण की सचिव रेहाना हुदा ने सोनहा थाने में डेस्क का शुभारंभ किया। डेस्क की कमान महिला सिपाही पूजा सिंह व निक्की चौरसिया को सौंपी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अर्चना वर्मा, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत दस महिलाओं को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने हेल्प डेस्क से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं
महादेवा। एसडीएस पब्लिक इंटर कॉलेज खड़ौहा में शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुंडेरवा थाना प्रभारी अनिल सिंह, एसआई रीमा सिंह, कांस्टेबल रुचि मिश्रा व सुगंधा सोनी ने छात्राओं व शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता आदि की जानकारी दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। एसआई रीमा सिंह ने कहा कि बेटियों व महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान गांव-गांव तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, 181, व डायल-112 चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed