{"_id":"6262ea64ffc7f4675534cbac","slug":"hadicaped-deadbody-found-basti-news-gkp4342923108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला दिव्यॉग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला दिव्यॉग का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला दिव्यांग का शव
वाल्टरगंज (बस्ती )। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौआ जगत का पुरवा महादेवा में अमरूद की डाल से लटका एक 32 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति का शव लटका पाया गया। चौकीदार की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने विधि विज्ञान टीम की मौजूदगी में शव को रस्सी काटकर नीचे उतरवाया।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ब्योतहरा गांव निवासी 32 वर्षीय दिव्यांग राजेश चौधरी पुत्र लालमन अपने फूफा के यहां वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव के बाहर 15 वर्षों से रहते थे। मृत दिव्यांग के फूफा नंदलाल चौधरी ने पुलिस को बताया कि मेरे बड़े भइया राम जियावन चौधरी की मृत्यु के बाद दिव्यांग राजेश शराब व गांजा का अत्यधिक सेवन करने लगे। गांव के बाहर सड़क किनारे मड़ई डालकर रहने लगे। इनके माता- पिता की मौत हो गई है। इनके बड़े भाई मुंबई में हैं। वहां से वह राजेश चौधरी का खर्च भेजा करते थे। बृहस्पतिवार देर शाम कुछ लोगों के साथ उसने खाया पीया। शुक्रवार सुबह पेड़ से शव लटका होने की सूचना पर आए। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को देखने से पता चलता है कि मामला आत्महत्या का ही है।