फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Had gone to buy happiness, the message of mourning reached

Basti News: खुशियां खरीदने गई थी बाजार, पहुंचा मातम का संदेश

Sun, 04 Jun 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Had gone to buy happiness, the message of mourning reached
बस्ती। क्या पता खुशियां खरीदने गई मां-बेटी की रास्ते में ही मौत हो जाएगी। हुआ वही। हाईवे की रफ्तार ने पल भर में दोनों की जिंदगी एक साथ छीन ली। घर पर तीन और मासूमों को इंतजार था कि बहन के साथ मम्मी अभी बाजार से आती होंगी। साथ में खट्टे, मीठे स्वाद भरे सामान के थैले भी लाएंगी। शायद विधाता को यह मंजूर नहीं था। उनकी खिलखिलाती बगिया पल भर में उजड़ गई। एक बेटी मां के साथ काल के गाल में समा गई तो अन्य तीन मासूमों के सिर से ममता का आंचल हमेशा के लिए उठ गया। अब उनकी दुनिया उजड़ सी गई है।
विज्ञापन

वाकया शनिवार का है। घटनास्थल हाईवे का संसारीपुर चौराहा है। जब बाजार से स्कूटी सवार मां बेटी की कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। फिर क्या कुछ ही दूर पर स्थित गांव केशवपुर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर हर कोई दौड़ पड़ा। समाचार ऐसा कि सुनते ही कलेजा मुंह को आ गया। घर की खुशियां बिल्कुल गायब हो गई। घूंघट की ओट में सिसकियां थीं। मासूम चेहरों पर बह रहे मोती सरीखे आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे थे। घर के समझदार शून्य में निहार रहे थे कि आखिर हुआ क्या? हां मातम का संदेश पहुंचने के बाद सुनीता के घर का मंजर कुछ ऐसा ही था। शाम को गांव में शादी थी। वहीं पहुंचने की ललक सुनीता और उनके मासूम बच्चों में सुबह से ही थी। साज-ए-शौकत कह लीजिए या फिर बच्चों के मन बहलाने वाले कुछ सामान खरीदने के लिए सुनीता अपनी बड़ी बेटी त्रिस्या (12) के साथ स्कूटी से महाराजगंज बाजार चली गई। घर पर मौजूद अपनी दो अन्य संतान पल्लवी (6) सिद्धार्थ (3) को भरोसा दिया कि कुछ ही देर बाद वह सामान लेकर लौट आएंगी। मगर हुआ उलटा। लौटने के समय पर मां-बेटी के मौत का संदेश पहुंचा। संयोग से दूसरे नंबर की बेटी प्रियांशी (10) घर पर मौजूद नहीं थी। वह स्कूल की तरफ से समर कैंप में हिस्सा लेने आगरा गई थी। परिजनों की सूचना पर वह भी शिक्षकों के साथ चल पड़ी है। सुनीता अपने चार बच्चों के साथ घर पर रहती थी। पति सुरेश कुमार मुंबई में शटरिंग का कार्य करते हैं। पति की कमाई के बल पर वह अपने चार बच्चों के पालन पोषण का जिम्मा निभा रही थीं। घर की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने पिछले साल स्कूटी ली थी ताकि हाट बाजार के लिए किसी का मुंह न ताकना पड़े। हंसी खुशी के साथ चल रही सुनीता की गृहस्थी पर काल का ऐसा हथौड़ा चला कि अब न सुनीता रहीं और न उनकी बड़ी बेटी त्रिस्या। बहन और मां की मौत की खबर सुनकर घर पर मौजूद पल्लवी मामा के साथ थाने तक चली आई। दोनों के शव को देखकर वह फफक-फफक कर रो पड़ी। मौजूद लोग भी उसके करुण क्रंदन पर पिघल गए। वहीं तीन वर्षीय सिद्धार्थ कुछ खास तो नहीं व्यक्त कर पा रहा था, लेकिन आसपास का मंजर उसे सूनी हो चुकी दुनिया का बार-बार एहसास करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed