फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Had diminished the threat persisted gaghra

घटने लगी घाघरा पर खतरा कायम

Sat, 23 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 23 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Had diminished the threat persisted gaghra
कुदरहा के बी डी बांध के पास पटपरवा गांव के खेतो मे भरा घाघरा का पानी।
लगातार बढ़ने के बाद शनिवार से घाघरा का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। देर शाम तक जल स्तर में 26 मिमी की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन स्पॉट बदलने से कटान दूसरे क्षेत्र में हो रहा है। बाढ़ खंड के जेई का कहना है कि घटती घाघरा स्पॉट बदलने से और खतरनाक हो सकती है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय अयोध्या के मुताबिक सुबह आठ बजे जलस्तर  92.910 एमएम था जो कि शाम को 92.800 एमएम हो गया। किसी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है । जिसने प्राथमिक विद्यालय में डेरा शनिवार को डाल दिया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही घाघरा के जलस्तर में गिरावट शुरू हुई। जलस्तर दो बजे तक 92.807 और शाम को 92.800 एमएम दर्ज किया गया। जलस्तर कम होने के बावजूद बंधे के स्पर व रैंपो पर नदी की तेज धारा का  दबाव लगातार बना हुआ है। अधूरे बांध के दोनों किनारों से पिछले तीन दिनों से जो बाढ़ का पानी गांव कल्याणपुर, सहजौरा पाठक, मुंडेरीपुर, भदोई के खेत सीवान में फैला था अब वापस नदी की ओर बहने लगा है। फिलहाल फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। बांध के पुराने और अंतिम स्पर नंबर 10, 11, 12 से आगे  तेज धारा सीधे टकरा रही।
विज्ञापन


शनिवार को 20 मिनट की कटान में ठोकर नंबर 12 का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया। नदी बांध के किनारे से बह रही है जिससे सहमे अधिकारियों ने आनन फानन में स्पर पर अतिरिक्त बोल्डर डालने  कार्य तेज कर दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जनार्दन पाल का कहना है कि बाढ़ खंड विभाग लगातार बोल्डर डालने काम नहीं कर रहा है जब कुछ हिस्सा कट जाता है तो  थोड़ी देर पत्थर झावां फेकते हैं फिर काम रोक देते हैं न रात में अधिकारी  रुकते हैं। गौरियानैन गांव के लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक कई नए स्थानों पर घाघरा का कटान शुरू हो गया है। पारा, चांदपुर के पास बना ठोकर बैठ रहा है। विभाग ईँट रोड़े को डालकर काम चला रहा है। बाढ़ खंड के मुताबिक बोल्डर महंगा पड़ता है। अब नदी पहाड़वापुर, विशुनदास पुर में तेजी से कटान कर रही है। जिसकी जद में कृषि योग्य भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed