{"_id":"646d0c3b20ab4635420bbf27","slug":"hacker-gang-active-only-helper-can-be-fraudster-basti-news-c-7-1-178558-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हैकर गिरोह सक्रिय, मदद करने वाला ही हो सकता है जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हैकर गिरोह सक्रिय, मदद करने वाला ही हो सकता है जालसाज
Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से रुपये उड़ाने के मामले की जांच करती पुलिस
बस्ती। गांधीनगर स्थित एटीएम से 69 हजार रुपये गायब करने के मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह किसी शातिर हैकर गिरोह की करतूत है। जिसने सधे अंदाज में योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। वहां के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि दोपहर दो बजे ही दो लोग एटीएम बूथ में पहुंचे। उन लोगों ने कार्ड रीड करने वाली डिवाइस खोलकर नीचे लटका दी, ताकि कोई भी कार्ड अंदर डाले तो वह अंदर गिर जाए। फुटेज में दिख रहा एक व्यक्ति एटीएम के ऊपर दीवार पर हेल्पलाइन नंबर 7074072615 चिपका रहा है। मशीन के अंदर कार्ड फंसने के बाद इसी नंबर पर कार्ड धारक ने फोन किया था। उसने बातों में उलझाकर इनसे पिन नंबर पूछ लिया। बाद में टेक्नीशियन बनकर पहुंचा और मशीन से कार्ड निकालकर ले गया। किसी दूसरे एटीएम पर जाकर उसने 19 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही 49 हजार 999 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली।
-- -- -- -
टेक्नीशियन व बैंक कर्मी पर केस
- खाता धारक अदील अहमद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात टेक्नीशियन और बैंक कर्मी के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर हैकर गिरोह के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-- --
बैंक प्रबंधक ने झाड़ा पल्ला
- एक्सिस बैंक के प्रबंधक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें बैंक कर्मियों की कोई भूमिका नहीं है। उनके बैंक के एटीएम में इस तरह की पहली घटना है। उन लोगों ने निजी कंपनी हिटैची को वेंडर के रूप में इसे संचालित करने का ठेका दे रखा है। प्रबंधक के अनुसार सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- --
यह है मामला
- सोमवार को दाेपहर 3:10 बजे शहर के गांधीनगर दरिया खां मोड़ के पास लगे एक्सिस बैंक के एटीएम से मिल्लतनगर निवासी अफ्फान अपने भाई नवील अहमद के साथ पिता का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गए। अफ्फान ने एटीएम कार्ड मशीन में लगाया, तभी वह अंदर फंस गया। वहां बोर्ड पर लगे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत की। जवाब मिला कि इंजीनियर छह बजे तक उपलब्ध हो पाएंगे। उसके बाद ही कार्ड मिल पाएगा। इसके बाद अफ्फान अपने भाई के साथ घर चले गए। आधे घंटे बाद उन्हें अनजान नंबर से फोन करके उन्हें एटीएम बूथ पर बुलाया गया। जब तक वह एटीएम पहुंचते तब तक उनके पिता अदील अहमद के खाते से तीन बार में क्रमश: 49,999 रुपये, 9,500, 9500 कुल 68,999 रुपये निकाल लिए गए। इसमें 49,999 रुपये की ऑनलाइन शापिंग, बाकी 19 हजार रुपये किसी दूसरे एटीएम से निकालने की पुष्टि हुई।
-- -- -- -- -
साइबर विशेषज्ञ बोले, सक्रिय है ऐसा गिरोह
- साइबर विशेषज्ञ अश्विनी कुमार बताते हैं कि इस तरह का हैकर गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है। जो एटीएम में इस तरह छेड़छाड़ कर देता है ताकि कार्ड डालने पर उसमें फंस जाए। इसके बाद वे कार्ड का कभी क्लोन बना लेते हैं, कभी टेक्नीशियन बनकर खुद ही पहुंचते हैं और कार्ड चोरी कर लेते हैं। वे अपना हेल्पलाइन नंबर भी चस्पा कर देते हैं ताकि कोई कॉल उनके पास ही जाए। मदद करने के बहाने वे पिन नंबर पूछ लेते हैं और दूसरे एटीएम पर जाकर रुपये निकाल लेते हैं।