फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Guruji got caught on charges of embezzlement of Rs 23,000... went to jail

Basti News: 23 हजार रुपये गबन के आरोप में फंस गए गुरुजी... गए जेल

Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Guruji got caught on charges of embezzlement of Rs 23,000... went to jail
महराजगंज (बस्ती)। गबन के आरोप में गुरुजी बुरे फंस गए। चार साल पहले के कारनामे में जेल तक जाना पड़ा। मामला गौर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बैरिखाला का है। यहां वर्ष 2019 में बच्चों के ड्रेस का 23 हजार रुपये निकाल लिया गया था और ड्रेस वितरित नहीं हुई थी।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान उमेश चंद्र ने मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की थी। आरोप लगाया था कि सत्र 2019 में करीब 54 बच्चों के ड्रेस का 23 हजार रुपये खाते आहरित कर लिया गया है। मामले की विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित विद्यालय पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात राम लखन दुबे को निलंबित कर गौर ब्लाक के हरदिया विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके पहले इनकी मुख्य तैनाती पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरिखाला में थी। शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए। वह न्यायालय की शरण में चले गए। संबंधित शिक्षक पर गबन के आरोप में केस दर्ज करने की अपील दायर की। सुनवाई के बाद न्यायालय ने कप्तानगंज पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद कप्तानगंज थाने में 8 फरवरी को शिक्षक राम लखन दुबे निवासी दुबौली दुबे आदि के विरुद्ध गबन का केस दर्ज हुआ। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। गबन के आरोपी शिक्षक के जेल जाने से विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। एसओ कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में वांछित दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed