फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Guru Vashishtha was not a Maharishi but a Brahmarishi: Ram Bhadracharya

महर्षि नहीं ब्रह्मर्षि थे गुरु वशिष्ठ : राम भद्राचार्य

Thu, 19 Feb 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Guru Vashishtha was not a Maharishi but a Brahmarishi: Ram Bhadracharya
बढ़नी में व​शिष्ठ कथा के दौरान मुख्य यजमान को व्यास पीठ से आशीर्वाद देते जगतगुरु रामभद्राचार्य।
बस्ती। कप्तानगंज विकास खंड के बढ़नी गांव में नवनिर्मित गुरु वशिष्ठ के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर बुधवार से वशिष्ठ कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा वाचक तुलसी पीठाधीश्वर/जगतगुरु राम भद्राचार्य ने नौ दिवसीय इस कथा का आगाज गणपति जग वंदन गीत के माध्यम से किया। इसके बाद श्रद्धालुओं से आत्मीय जुड़ाव स्थापित करते हुए उन्होंने अवधी भाषा में बात प्रारंभ की।
विज्ञापन

जगतगुरु ने सबसे पहले कहा कि आज हमार मन बहुत प्रसन्न हैं, काहे कि हम अपने घर आए हुए हैं। इसके बाद समूचे पंडाल में जय घोष होने लगा। उन्होंने त्रेताकाल से गुरु वशिष्ठ के आश्रम के रूप में प्रसिद्ध बढ़नी गांव के इतिहास का बोध कराया। कहा कि बढ़नी का रहस्य इस जगह का लगातार बढ़ने से हैं। इसीलिए भगवान राम अपने भाइयों के साथ शिक्षा ग्रहण किए। गुरु वशिष्ठ को ब्रह्मर्षि वशिष्ठ कहना ज्यादा उचित है। इस जनपद का नाम गुरु वशिष्ठ के नाम से ही बस्ती पड़ा है।
विज्ञापन

कथा प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य यजमान चंद्रभूषण मिश्र, रत्नेश मिश्र सपरिवार पादुका पूजन किए। इस दौरान वैदिक मंत्रों की वर्षा हुई। जगतगुरु ने मुख्य यजमान को व्यासपीठ पर आमंत्रित गले लगाया और उनकी पीठ थपाथपाकर आशीर्वाद दिया। संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में नितेश पांडेय, मनू पंडित, सतीश मिश्र अदानी आदि श्रद्धालुओं ने जगतगुरु का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed