{"_id":"5e2c86878ebc3e4ada3f0826","slug":"gun-shot-notice-basti-news-gkp338619382","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलने की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलने की सूचना पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली चलने की सूचना पर मचा हड़कंप
बभनान। छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर तिराहे के समीप गोली चलने की सूचना पर हड़कंप मच गया, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को खोखा नहीं बरामद हुआ।
शनिवार को पैकोलिया थाना क्षेत्र के पूरा पैकोलिया गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को फोन कर सूचना दिया कि उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके उपर फायर कर दिया गया है, सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और पीड़ित से तहरीर ले लिया। जिसमें कहा गया है कि वे ट्रक व्यवसायी हैं, दोपहर लगभग 3.15 पर वे बभनान आए थे, जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंचे कि अचानक से चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसी बीच छपिया थाना क्षेत्र के ढढौवामेहनिया गांव निवासी दीपक शुक्ला ने अवैध तमंचे से उन पर फायर कर दिया। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छपिया अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।