फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ???? ???????? ?? ??Guard fell on his face from moving goods train, condition critical

चलती मालगाड़ी से मुंह के बल गिरा गार्ड, हालत नाजुक

Mon, 17 Oct 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
???? ???????? ?? ??Guard fell on his face from moving goods train, condition critical
चलती मालगाड़ी से मुंह के बल गिरा गार्ड, हालत नाजुक
विज्ञापन

- मुंडेरवा थाने के ओड़वारा रेलवे स्टेशन के पास की घटना
- गेटमैन की सूचना पर रोकी गई ट्रेन
- घायल को बस्ती रेलवे अस्पताल से भेजा गया गोरखपुर रेलवे अस्पताल
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओड़वारा रेलवे स्टेशन यार्ड के अप ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी में तेज झटका लगने से ट्रेन का गार्ड अचानक लड़खड़ाकर मुंह के बल नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को रोकी गई। रेल कर्मियों ने घायल गार्ड को बस्ती रेलवे चिकित्सालय भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बादगार्ड को रेलवे अस्पताल गोरखपुर भेज दिया गया।

ओड़वारा रेलवे स्टेशन यार्ड के अप ट्रैक से सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे बीसीएन सुपर क्रेक मालगाड़ी गुजर रही थी। ओड़वारा रेलवे स्टेशन मास्टर डीके ठाकुर ने बताया कि मालगाड़ी के गार्ड मनीष कुमार पांडेय (35) सिग्नल देखने के लिए जैसे ही आगे बढ़े कि अचानक मालगाड़ी चल पड़ी। जिससे वह अनियंत्रित होकर डिब्बे से मुंह के बल नीचे गिर गए। गार्ड को गिरता देख गेट 193/सी के गेटमैन किशन सिंह ने इसकी जानकारी तत्काल ओड़वारा स्टेशन मास्टर डीके ठाकुर को दी। उन्होंने ट्रेन को रुकवाकर उनका प्राथमिक उपचार कर उसी ट्रेन से बस्ती भेज दिया। बस्ती आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि रेलवे अस्पताल में चिकित्सक ने इलाज किया। इसके बाद उन्हें गोरखपुर रेलवे अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed