फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Grievance Redressal Day: Out of 205 cases, only 17 could not be resolved.

समाधान दिवस : 205 में सिर्फ 17 मामलों का नहीं हो सका निस्तारण

Sun, 20 Sep 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Grievance Redressal Day: Out of 205 cases, only 17 could not be resolved.
सदर तहसील में समाधान दिवस में सुनवाई करती डीए कृत्तिका ज्योत्स्ना व एसपी
बस्ती। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस अधिकांश लोगों के लिए महज रस्म अदायगी बनकर रह गया। स्थायी समाधान की उम्मीद में पहुंचे लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं लेकिन अधिकांश मामलों में मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अवैध कब्जा, जमीन की पैमाइश और खतौनी में संशोधन जैसी शिकायतें लंबित रह गईं। 205 में से 17 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। नगर बाजार से आए राम लोटन ने बताया कि उनकी जमीन पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। वह छह महीने से पैमाइश के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने समाधान दिवस में शिकायत की। उनका कहना था कि मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी फिर उन्हीं अधिकारियों को दी गई है, जिनके स्तर पर मामला पहले से लंबित है। मुंडेरवा से आए रामकृष्ण ने बताया कि उनकी जमीन से सटी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। कमिश्नर की ओर से कब्जा हटाने का आदेश भी जारी हो चुका है, लेकिन तहसील स्तर से कार्रवाई नहीं हुई। समाधान दिवस में भी उन्हें स्थायी समाधान नहीं मिल सका।
विज्ञापन

सदर तहसील में कुल 81 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 73 मामले लंबित रह गए। इस दौरान एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, तहसीलदार विनय प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed