फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government soon to resolve salary anomalies

वेतन विसंगतियों का जल्द निराकरण करें सरकार

Mon, 05 Dec 2016 11:33 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government soon to resolve salary anomalies
सम्मेलन हुआ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का मंडलीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव प्रेस क्लब में सोमवार को संपन्न हुआ। अध्यक्षता संयोजक संतोष कुमार शुक्ल और     संचालन पूर्व मंत्री अरविंद कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रांतीय महामंत्री इंद्रपाल तिवारी ने कहा कि संग्रह अमीनों की तमाम समस्याएं हैं, जिसमें ग्रेड पे 2800 किए जाने व सामयिक सेवाओं को जोड़कर पेंशन दिलाने सहित अन्य मांग शामिल है। कहा कि समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रदेश स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

कर्मचारी नेता मस्तराम वर्मा ने कहा कि कर्मचारी कई समस्याओं से लड़ रहा है। कहा कि शासन और प्रशासन की सूझबूझ की कमी के चलते समस्याओं का निराकरण  नहीं हो रहा। कर्मचारी नेता राम आधार पाल एवं तौलू प्रसाद ने कहा कि सरकार का खजाना भरने वाले संग्रह अमीन आज अपने वेतन विसंगतियों को लेकर आंदोलन     कर रहे हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी     के सदस्य सर्वजीत यादव, प्रताप नरायन शुक्ल एवं           ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि एकजुटता से ही कोई जीत हासिल होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष अध्यक्ष व सुबाष बने मंत्रीःसंपन्न हुए चुनाव में संतोष कुमार शुक्ल को अध्यक्ष, रामप्रकाश चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुबाष चंद्र चौबे को मंत्री और अम्बिका यादव को लेखा सम्प्रेक्षक चुना गया। प्रांतीय मंत्री की ओर से निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सुबाष पांडेय, राकेश शुक्ल, सुभाषचंद्र यादव, विनोद कुमार शुक्ल, शशिभूषण पांडेय, राकेश शुक्ल, रामनरायन सिंह, बेचन राम चौधरी, बूजेश कुमार, अब्दुल लतीफ, छोटेलाल यादव, तिलकराम यादव, इश्तिखार अहमद, कौशल प्रसाद, उदयभान, रामचंदर प्रसाद, उमेश मिश्र, हरिप्रकाश सिंह, अजय शुक्ल, सत्यदेव, दिनेश पांडेय, जयराम सहित तीनों जिलों के संग्रह अमीन मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed