{"_id":"66b29f6a35e866cb7107c616","slug":"government-buildings-will-be-illuminated-with-lights-on-independence-day-basti-news-c-207-1-bst1001-121722-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी से जगमग रहेंगे शासकीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी से जगमग रहेंगे शासकीय भवन
Wed, 07 Aug 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक तैयारियां शुरू, सुबह आठ बजे सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडा रोहण किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बाबत डीएम रवीश गुप्ता ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक भी की। निर्देश दिए कि 14 और 15 अगस्त को सभी सरकारी भवन रोशनी से जगमग किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिले में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ सौहार्द एवं सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। प्रत्येक नागरिक की राष्ट्रीय भावना, अभिव्यक्ति व आत्म सम्मान का ध्यान रखा जाए। अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का उल्लासपूर्वक निवर्हन किया जाए।
एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि सुबह आठ बजे समस्त सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडा रोहण किया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण किया जाएगा। आयोजन स्थल/ प्रतिमा स्थल पर सफाई कराए जाने के लिए ईओ नगरपालिका/नगर पंचायत तथा ग्रामपंचायतों के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। नागरिक संगठन, उद्योग, नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवक प्रभात फेरी तथा तिरंगा यात्रा निकालेंगे। 75-75 पीएसी/ होमगार्ड कार्मिकों का तिरंगा ध्वज के साथ मार्चपास्ट निकाला जाएगा।
विज्ञापन
दिन में स्लोगन लेखन, आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय तथा शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शाम को शहीद स्मारक पर पुलिस एवं पीएसी द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन होगा। शिक्षण संस्थानों में आजादी के अमर शहीदों की समृति में युवा कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, डीडीओ अजय सिंह, पीडी राजेश झा, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।