फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Got spiritual energy from Mahakumbh, life became blessed

Basti News: महाकुंभ से मिली आध्यात्मिक ऊर्जा, धन्य हुआ जीवन

Thu, 06 Feb 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Got spiritual energy from Mahakumbh, life became blessed
कहाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं का गतंव्य तक पहुंचना मुश्किल
विज्ञापन


बस और ट्रेन की तलाश में हलाकान नजर आएं श्रद्धालु

फोटो सहित

बस्ती। वसंत पंचमी पर स्नान कर प्रयागराज महाकुंभ से लौटे नेपाल के श्रद्धालुओं ने कहा कि त्रिवेणी में डुबकी लगाकर आध्यात्मिक उर्जा मिली, जीवन धन्य हो गया। धार्मिक यात्रा में पैदल भी चलना पड़ा। मगर ऐसी कोई असुविधा नहीं हुई जो खटकने वाली हो।
श्रद्धालुओं ने कहा कि वापस यहां तक तो पहुंच गए। अब यहां से आगे जाने के लिए साधन की तलाश है। बस स्टेशन पर बस न मिलने पर ट्रेन की तलाश में रेलवे स्टेशन आए हैं।
विज्ञापन




श्रद्धालु राम आशीष ने बताया कि रोडवेज डिपो पर सोनौली के लिए बस नहीं मिली तो ट्रेन के लिए रेलवे स्टेशन पर आ गए। महाकुंभ जाकर जीवन धन्य हो गया। वहां अनेकता में एकता दिखी। आध्यात्मिक उर्जा मिली। थोड़ी कठिनाई भी हुई। मगर, परवाह नहीं है। यहां पहुंचने पर गंतव्य के लिए साधन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शियाराम मंडल ने कहा कि महाकुंभ सभी को जाना चाहिए। वहां जाकर जीवन का मतलब समझ आया। हम घर में मोह माया में फंसे रहते हैं। इतने सुंदर आयोजन के लिए सरकार को बधाई है। महाकुंभ में संगम तक पहुंचने के लिए पैदल भी चलना पड़ा। संगम घाट तक सफाई की अच्छी व्यवस्था नजर आई। जगह-जगह भंडारा चल रहा था, इसलिए खाने-पीने में दिक्कत नहीं हुई।
..



महाकुंभ के अपार भीड़ में पति बिछड़ गए थे। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने हम लोगों को खोज कर मिलाया। भगवान को धन्यवाद है। महाकुंभ में दूर-दूर से भक्त पहुंचे थे। हम जैसों के लिए पैदल चलना कष्टकारी रहा। बढ़नी जाना है, बस नहीं मिली तो रेलवे स्टेशन पर आ गया हूं।


- बंटी देवी, श्रद्धालु

..

महाकुंभ में दूर तक पैदल चलने में दिक्कत हुई। मगर धार्मिक केंद्र पर पैदल चलना अच्छा होता है। वसंत पंचमी पर महाकुंभ में सुंदर व्यवस्था को देख मन खुश हुआ। भोजन के लिए दिक्कत नहीं हुई। जगह-जगह भंडारा चल रहा था।

नवीन कुमार मेहता, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed